<
Categories: विदेश

अमेरिका+इजराइल vs ईरान: क्या ख़ामेनेई का मिसाइल जाल और प्रॉक्सी वॉर बचा पाएगा ईरान को? यहां पढ़िए कौन कितना ताकतवर?

US+इजराइल vs ईरान: क्या खामेनेई का मिसाइल जाल और घातक ड्रोन ट्रंप के 'जॉइंट ऑपरेशन' को रोक पाएंगे? जानिए उस गुप्त सैन्य शक्ति के बारे में जो युद्ध का पासा पलट सकती है!

USA-Iran War: इज़राइल ने शनिवार सुबह (भारतीय समय के अनुसार) ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने भी इज़राइल पर जवाबी हमले किए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में करीब 400 मिसाइलें दागीं. इज़राइल के अलावा, ईरान ने कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में US के ठिकानों पर भी हमला किया. ईरान ने UAE के सबसे ज़्यादा आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया. दरअसल, इज़राइल ने ईरान की इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री, डिफेंस मिनिस्ट्री, सुप्रीम लीडर खामेनेई के ऑफिस और ईरान के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइज़ेशन को निशाना बनाया. हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है.

US और इज़राइल की मिली-जुली मिलिट्री कार्रवाई

इज़राइल ने ईरान के खिलाफ अपने नए कैंपेन को ‘शेर की दहाड़’ नाम दिया है. अल जज़ीरा ने US अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह US और इज़राइल के बीच मिली-जुली मिलिट्री कार्रवाई है. यह हमला ईरान और अमेरिका के बीच चल रही न्यूक्लियर हथियारों की बातचीत के बीच हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला करने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को नष्ट करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है. अब बात आती है की ऐसे ही युद्ध की स्थिति बनी रही तो आखिर किसका पलड़ा भारी पड़ेगा। आइये देखते हैं अमेरिका और इजरायल के जॉइंट ऑपरेशन पर   ईरान कैसे भारी पड़ सकता है…

मिडिल ईस्ट में US मिलिट्री की मौजूदगी

अमेरिकन थिंक टैंक Council on Foreign Relations की जून 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में करीब 40,000 US सैनिक तैनात हैं, जिनमें से कई युद्धपोतों और एयर बेस पर मौजूद हैं. आपको बता दें कि US के लगभग 19 मिलिट्री बेस इस इलाके में फैले हुए हैं, जिनमें बहरीन, मिस्र, इराक, इज़राइल, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, सीरिया और UAE शामिल हैं. कतर का Al Udeid Air Base इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अमेरिकी बेस है. बहरीन में US Navy का 5th Fleet तैनात है. जिबूती और तुर्की में भी अमेरिका के अहम ऑपरेशनल बेस हैं. यह नेटवर्क अमेरिका और इजराइल को जॉइंट ऑपरेशन, एयर स्ट्राइक और मिसाइल डिफेंस में बड़ा रणनीतिक फायदा देता है.

अमेरिका + इजराइल बनाम ईरान

अब मिलिट्री पावर की बात करें तो, संख्याओं और टेक्नोलॉजी में अमेरिका दुनिया की नंबर वन ताकत है, लेकिन ईरान की शक्ति को कम आंकना भी बड़ी भूल होगी. Global Firepower Index के अनुसार, अमेरिका का डिफेंस बजट लगभग $895 बिलियन हैं. उसके पास 1.4 मिलियन एक्टिव ड्यूटी सैनिक हैं, 13,000 से ज़्यादा एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें स्टेल्थ फाइटर जेट भी शामिल हैं. वहीं ईरान के पास मिलिट्री पावर, रैंकिंग में 16वें स्थान पर है. वहीं बजट अमेरिका से काफी कम है, लेकिन मिसाइल और ड्रोन कैपेबिलिटी में ईरान बेहद मजबूत है.

ईरान की असली ताकत

ईरान की रणनीति अमेरिका जैसी एयर पावर से मुकाबले की नहीं, बल्कि असमान युद्ध रणनीति की है. लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें, सटीक निशाना लगाने वाले ड्रोन, क्षेत्र में फैले प्रॉक्सी नेटवर्क. ईरान सीधे युद्ध की बजाय US और इज़राइली बेस, नेवी शिप्स और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने की क्षमता रखता है. यही वजह है कि कम बजट के बावजूद ईरान अमेरिका की रणनीतिक गणनाओं को चुनौती देता है. 

अमेरिका और इज़राइल मिलकर तकनीक, एयर पावर और जॉइंट डिफेंस सिस्टम में बेहद मजबूत हैं, लेकिन ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता इस पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंकने की ताकत रखती है। यही कारण है कि यह टकराव सिर्फ ताकत की नहीं, बल्कि रणनीति, धैर्य और जवाबी क्षमता की जंग बन चुका है।

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

कितने पार्टनर से यौन संबंध बनाने से हो सकता एड्स? 2, 3, 4 या फिर इससे ज्यादा, डॉक्टर से समझिए HIV Myth

How Many Partner Cause AIDS: दुनिया भर में एचआईवी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है. एचआईवी…

Last Updated: April 11, 2026 12:17:09 IST

Telangana Inter Result 2026: जल्द जारी होगा तेलंगाना बोर्ड इंटर का रिजल्ट, tgbie.cgg.gov.in 2026 से ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

TS Inter Result 2026: तेलंगाना सरकार का तेलंगाना बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन जल्द ही इंटरमीडिएट…

Last Updated: April 11, 2026 12:13:36 IST

ज्योतिषी निधि चौधरी हैं कौन, लेटेस्ट ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग, दिल्ली से बिहार तक मचा बवाल

Astrologer Nidhi Choudhary: निधि चौधरी अपने इंस्टा अकाउंट पर एक ऐसी वीडियो अपलोड करके चर्चा…

Last Updated: April 11, 2026 12:08:12 IST

क्या आप जानते हैं कौन है ‘Parle’ का ओनर, कब हुई कंपनी की शुरुआत और कैसे पड़ा ये नाम?

Who is Owner Of Parle: पारले नाम तो सभी ने सुना होगा. इस ब्रांड का…

Last Updated: April 11, 2026 12:02:08 IST

75 की उम्र में पुशअप्स! दादी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, लोगों ने कहा, ‘Now age is just a number!’

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ये साबित…

Last Updated: April 11, 2026 12:01:32 IST

PBKS vs SRH Head to Head: अय्यर या ईशान आज कौन मारेगा बाजी? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

PBKS vs SRH Head to Head:आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड…

Last Updated: April 11, 2026 12:01:28 IST