होम / Israel Ban Lashkar-e-Taiba: जंग के बीच इजरायल का बड़ा कदम, भारत के इस दुश्मन पर चलाया चाबुक

Israel Ban Lashkar-e-Taiba: जंग के बीच इजरायल का बड़ा कदम, भारत के इस दुश्मन पर चलाया चाबुक

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 21, 2023, 10:41 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Israel Banned Lashkar-e-Taiba: इजरायल ने मुंबई हमले के जिम्मेदार रहे लश्कर-ए-तैयबा को आंतंकी संगठन घोषित कर दिया है। भारत में इजरायली के दूतावास ने कहा है कि, उन्होंने कहा कि ये फैसला हमने इसलिए लिया, क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में मुंबई आंतकी हमले 26/11 को 15 साल पूरे हो जाएंगे। इसमें इजरायली दूतावास ने कहा है कि, हमने ये फैसला भारत के कहने पर नहीं लिया लेकिन फिर भी हम सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं। अब लश्कर-ए-तैयबा को इजरायल में आंतकी संगठन की सूची में डाल दिया जाएगा।

26/11 हमले का इजरायल का क्या कनेक्शन ?

बता दें कि, लश्कर-ए-तैयबा ने वर्ष 2008 में 10 रेंड आतंवादियों को अरब सागर को रास्ते मुंबई भेजा था। 26 नवंबर 2008 को इन आतंकीवादियों ने रेलवे स्टेशन, प्रतिष्ठित ताज होटल के साथ कई सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। आतंकियों का आंतक मुंबई में चार दिनों तक चला था। इस हमले से पूरा देश दहल उठा था। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने लगभग 160 लोगों के मौत हो गये थे।  इसमे मारे गए लोगों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। उस दौरान हमले के बीच मुंबई के नरीमन हाउस में एक रोते हुए इजरायली बच्चे की तस्वीर ने दुनिया का पूरा ध्यान खींच लिया था। इस बच्चे का नाम मोशे होल्ट्जबर्ग था जिसके माता-पिता इस गोलीबारी में मारे गए थे।

इजरायल को भारत से है उम्मीद

इजरायल इस समय चल रहे जंग में उलझा हुआ है, वहीं, इसी बीच भारत के पक्ष में लिया गया ये फैसला इस बात की ओर इशारा करता हैं कि, इजरायल भी भारत से जंग में समर्थन चाहता है। हमास-इजरायल जंग को लेकर भारत ने तटस्थ रुख अपनाया है। मंगलवार को ब्रिक्स का सम्मेलन हो रहा है, जिसमें हमास-इजरायल जंग के मुद्दे पर एक आम सहमति बनाने की कोशिश होगी। इस बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ज्यादातर देश इजरायल के खिलाफ रुख रखते हैं। वहीं, ऐसे इजरायल को भारत से काफी उम्मीदें हैं।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.