ADVERTISEMENT
होम / विदेश / Israel-Hamas War: चीन चल रहा गंदी चाल, युद्ध में एंट्री कर बन रहा दुनिया के लिए संकट, जानिए कैसे?

Israel-Hamas War: चीन चल रहा गंदी चाल, युद्ध में एंट्री कर बन रहा दुनिया के लिए संकट, जानिए कैसे?

BY: Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 23, 2023, 1:49 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Israel-Hamas War: चीन चल रहा गंदी चाल, युद्ध में एंट्री कर बन रहा दुनिया के लिए संकट, जानिए कैसे?

Israel-Hamas War

India News, (इंडिया न्यूज),Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया को दो तरफ में बांट दिया है। जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी ताकत बढ़ा दी है। इजराइल की मदद के लिए एक विशेष कमांडो तैनात किया गया है। जिसके बाद चीन भी पीछे नहीं है। चीन ने भी इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा लिया है। वहीं सबसे चौकाने वाली खबर ये है कि, रूस से पहले चीन की एंट्री ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है। कई रक्षा विशेषज्ञ संदेह जता रहे हैं कि कहीं चीन के इस युद्ध में प्रवेश तीसरे विश्व युद्ध का खतरा तो नहीं मंडराने लगा है।

चीन ने बढाया प्रभाव

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, इन दिनों छह चीनी युद्धपोतों को इलाके में गश्त करते देखा गया है। इन युद्धपोतों में टाइप 052डी गाइडेड मिसाइल, फ्रिगेट जिंगझोउ और अन्य जहाजों का बेड़ा शामिल हैं। इस बीच चीनी सैन्य अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने ओमान के सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। बता दें कि, दोनों देशों की सेनाओं ने बास्केटबॉल मैच खेला।

चीन की घोषणा

इसके साथ ही बता दें कि, चीन ने हमास-इजराइल युद्ध पर अपने रुख की घोषणा की है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीते गुरुवार को स्वतंत्र फिलिस्तीन और दो-राष्ट्र सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि, यही सिद्धांत इस क्षेत्र में भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही चीन ने क्षेत्र में युद्धविराम को प्राथमिकता देते हुए दोनों पक्षों से तुरंत युद्ध रोकने की अपील की है।

अमेरिका चीन के बीच मामला फंसा

वहीं मामला यहां फंसा जब अमेरिका द्वारा इजरायल में दो विमानवाहक पोत उतारे। जिसके बाद चीन ने भी इस क्षेत्र में छह युद्धपोत तैनात किए। जिसके बाज इस युद्ध में ईरान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के इजरायल के खिलाफ आने की आशंका को देखते हुए अमेरिका भी इस क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। अमेरिका की इस बढ़ती ताकत को देखते हुए चीन भी इस इलाके में उतर चुका है। बता दें कि, इस इलाके में कई लड़ाकू विमान मंडरा रहे हैं। वहीं अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में इलाके में 2000 विशेष रूप से प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है।

ये भी पढ़े

Tags:

ChinaGazahamasIsraelIsrael Hamas Warmiddle eastPalestine

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT