<
Categories: विदेश

जंग के बीच जब इजराइली सैनिक को हुआ ईरानी लड़की से प्यार, कर ली सगाई; फिर…

Israeli soldier Iranian Girl Love Story: इज़राइल के एक रिजर्व सैनिक डीन और ईरान की रहने वाली अजादेह की. दोनों की मुलाकात साल 2019 में लॉस एंजिल्स के सांता मोनिका के एक बार में हुई थी. शुरुआत में बातचीत सीमित रही, लेकिन कोविड काल के दौरान दोनों फिर से जुड़े और धीरे-धीरे यह रिश्ता गहराता चला गया. दुश्मन देशों से होने के बावजूद, दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका दिया और आज सगाई कर चुके हैं.

 Israeli soldier Iranian Girl Love Story:  कहते हैं कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज़ होता है, लेकिन कभी-कभी प्यार जंग से भी बड़ा साबित हो जाता है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तरफ ईरान और इज़राइल के बीच तनाव और दुश्मनी चरम पर है, वहीं दूसरी ओर इन दोनों देशों से जुड़े दो दिल एक-दूसरे के हो गए. यह कहानी है इज़राइल के एक रिजर्व सैनिक डीन और ईरान की रहने वाली अजादेह की. दोनों की मुलाकात साल 2019 में लॉस एंजिल्स के सांता मोनिका के एक बार में हुई थी. शुरुआत में बातचीत सीमित रही, लेकिन कोविड काल के दौरान दोनों फिर से जुड़े और धीरे-धीरे यह रिश्ता गहराता चला गया. दुश्मन देशों से होने के बावजूद, दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका दिया और आज सगाई कर चुके हैं.

इस तरह हुआ प्यार

डीन ने याद करते हुए वाईनेट न्यूज को बताया  कि ‘हम 2019 में लॉस एंजिल्स के एक बार में मिले थे. हमने बातचीत की और एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आए लेकिन हम ज्यादा संपर्क में नहीं रहे. कोविड काल के दौरान ही हमने दोबारा बात करना शुरू की. एक बार डीन इजरायल गए हुए थे. उन्होंने तेल अवीव के लेविंस्की मार्केट में एक फारसी रेस्तरां से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की’.

अजादेह ने इंस्टाग्राम पर मेरी फोटो देखी और लिखा ‘वाह, यह बहुत सुंदर लग रहा है. इस पर मैंने जवाब दिया कि हम बहुत समय से एक-दूसरे से नहीं मिले हैं और मैंने कहा कि जब मैं लॉस एंजिल्स वापस आऊं तो हम बाहर कहीं मिलें. कुछ महीनों बाद जब वह अमेरिका लौटा तो उसने उसे फोन किया. दोनों ने मुलाकात की और जल्दी ही एक-दूसरे के करीब आ गए और फिर दोनों ने सगाई कर ली’. 

इस्फहान से ताल्लुक रखती हैं अजादेह

डीन तेल अवीव के पास तैनात गोलानी ब्रिगेड के सैनिक हैं, जबकि अजादेह इस्फहान से ताल्लुक रखती हैं. अजादेह 18 साल की उम्र में अमेरिका आ गई थीं. ईरान में पाबंदियों और खासकर हिजाब जैसे नियमों के कारण उनका बचपन संघर्षों से भरा रहा. उन्होंने बताया कि वहां गिरफ्तारी का डर हमेशा बना रहता था, इसलिए उनकी मां ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका भेज दिया.

रिश्ते की सबसे खास बात

उनके रिश्ते की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने प्यार के बीच धर्म या पॉलिटिक्स को नहीं आने दिया. अज़ादेह किसी भी धर्म से खुद को नहीं जोड़ती, न ही डीन की यहूदी पहचान उसके लिए कोई चिंता की बात है. डीन अपनी मंगेतर पर धर्म बदलने का दबाव भी नहीं डालते. 2023 में जब इजराइल में “स्वॉर्ड्स ऑफ़ आयरन” युद्ध छिड़ा तो डीन अपने देश लौट आए और आर्मी में शामिल हो गया. इस दौरान उन्होने कई करीबी दोस्तों को खो दिया जिससे वह मानसिक रूप से टूट गए. इस मुश्किल समय में अज़ादेह ने मज़बूती से उसके साथ खड़ी रही. आज वे एक साथ भविष्य का सपना देखते हैं. उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि एक दिन वे तेहरान और तेल अवीव की सड़कों पर एक साथ घूमें और अपने परिवारों को फिर से मिलाएं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

वैशाली में हुआ दर्दनाक हादसा! भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 11 बच्चों की मौत

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…

Last Updated: October 13, 2026 22:21:53 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST