Middle East War: ईरान और इजराइल की आग अब पाकिस्तान तक पहुंचती नजर आ रही है. दरअसल, इस्लामाबाद में इस शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली ऐतिहासिक शांति वार्ता से ठीक पहले एक बवाल मच गया है.
Pakistan israel controversy
Middle East War: ईरान और इजराइल की आग अब पाकिस्तान तक पहुंचती नजर आ रही है. दरअसल, इस्लामाबाद में इस शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली ऐतिहासिक शांति वार्ता से ठीक पहले एक बवाल मच गया है. बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इज़राइल के खिलाफ कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बाद दोनों देशों के बीच नफरत का बीज बड़ा होने लगा! बता दें कि पाकिस्तान की भूमिका पर कड़ा विरोध जताते हुए, इज़राइल ने इस स्थिति को ‘नाक़ाबिल-ए-बर्दाश्त’ करार दिया है. जिसके बाद, रक्षा मंत्री इतना खौफ में आ गए कि उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी.
बता दें कि इस नफरत का बीज तब पलने लगा जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इज़राइल को “मानवता पर एक अभिशाप” और “कैंसर” बोला, और उस पर लेबनान में जुल्म करने का आरोप लगाया. इस पोस्ट को देखने के बाद इजराइल आक्रोश में आ गया और इज़राइल ने पाक को कड़ी फटकार लगाई. जिसके बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन कूटनीतिक नुकसान पहले ही हो चुका था.
Monalisa Minor: नाबालिग निकली वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या अब जेल जाएंगे पति फरमान
इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने आसिफ के बयानों को “अपमानजनक” बताया. इज़राइल ने जोर देकर कहा कि, एक तरफ, पाकिस्तान शांति प्रयासों में खुद को एक निष्पक्ष खिलाड़ी के रूप में पेश करता है, जबकि दूसरी तरफ, वो इज़राइल के खिलाफ बोलता है. एक ऐसा रवैया जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इज़राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने इन टिप्पणियों को “घिनौना, यहूदी-विरोधी और झूठा आरोप” करार दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इज़राइल उन आतंकवादियों से अपनी रक्षा करना जारी रखेगा जिन्होंने उसके विनाश की कसम खाई है.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…