ADVERTISEMENT
होम / विदेश / अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने फिर किया अटैक, 40 लोगों को उतारा मौत के घाट

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने फिर किया अटैक, 40 लोगों को उतारा मौत के घाट

BY: Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 17, 2023, 8:52 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने फिर किया अटैक, 40 लोगों को उतारा मौत के घाट

Burkina Faso Attacks

Burkina Faso Attacks: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में शनिवार को संदिग्ध जिहादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 40 लोगों को जिहादियों ने मौत के घाट उतार दिया है। बुर्किना फासो के गवर्नर ने खुद इस बात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामी संगठनों और अल कायदा का इस क्षेत्र में कब्जा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल ये पता नहीं चला है कि किस संगठन ने हमलों को अंजाम दिया है।

अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने किया हमला

खबर के मुताबिक, मरने वालों में 34 नागरिक और 6 सैनिक सामिल हैं। शहर के गवर्नर की तरफ से ये बयान जारी किया गया है कि अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने सैनिकों तथा असैन्य स्वयंसेवकों की एक टुकड़ी पर हमला कर दिया है। शनिवार को शाम करीब चार बजे ये हमला हुआ है। जिसमें इसमें 40 लोगों की जान चली गई है।

इससे पहले 44 लोगों को उतारा था मौत के घाट 

जानकारी दे दें कि बीते गुरुवार को ही यहां पर ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। जहां अज्ञात हमलावरों ने हमला कर 44 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान बुर्किना फासो के साहेल क्षेत्र के तोंडोबी और कौराकोउ गांव को निशाना बनाया गया था।

क्यों हो रही बुर्किना फासो में हिंसा?

बता दें कि पिछले साल बुर्किना फ़ासो में सेना ने दो तख्तापलट किए थे। मगर देश में इसके बाद भी हिंसा जारी है। इस क्षेत्र में साल 2012 से पश्चिम अफ्रीकी देश माली से अशांति की शुरुआत हुई थी। जब तुआरेग अलगाववादी विद्रोह का इस्लामवादियों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद से ही पड़ोसी बुर्किना फासो तथा नाइजर में हिंसा फैली हुई है।

Also Read: बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल! महाराष्ट्र में 11 की मौत, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, बारिश की संभावना

Tags:

AttacksInternational Newsworld news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT