होम / Khalistan: इंग्लैंड में खालिस्तानी विरोधी पर चली गोलियां, खालिस्तानी तत्वों पर पीड़ित ने लगाया आरोप

Khalistan: इंग्लैंड में खालिस्तानी विरोधी पर चली गोलियां, खालिस्तानी तत्वों पर पीड़ित ने लगाया आरोप

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 1, 2023, 4:50 am IST
ADVERTISEMENT
Khalistan: इंग्लैंड में खालिस्तानी विरोधी पर चली गोलियां, खालिस्तानी तत्वों पर पीड़ित ने लगाया आरोप

Khalistan

India News(इंडिया न्यूज),Khalistan: भारत और खालिस्तान को लेकर विवाद खत्म होने का नाम हीं नहीं ले रही है। जहां भारत सहित कई पश्चिमी देशों में इन दिनों खालिस्तान को लेकर संघर्ष अभी भी जारी है। जिसके बाद शनिवार को इंग्लैंड से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जहां एक खालिस्तानी विरोधी सिख की कार पर चरमपंथियों ने फायरिंग कर दी। इसके साथ ही मनचलों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, पीड़ित ने पहले भी आरोप लगाए थे कि, उन्हें खालिस्तानी तत्वों से धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि, ये घटना इंग्लैंड के पश्चिमी लंदन की है।

दावा- चलाई गोलियां, दे रहे धमकी

(Khalistan)

इसके साथ ही इस मामले में अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, ब्रिटिश हिंदुओं की पक्षधर इनसाइटुक-दो ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया है कि, अज्ञात हमलावरों ने हरमन सिंह कपूर की कार पर गोलियां चलाईं हैं। इसके साथ ही वीडियो में दावा किया गया कि, अज्ञात हमलावर कपूर के परिजनों को धमकियां दे रहे हैं और दुष्कर्म की भी धमकियां दी जा रही हैं। साथ हीं बता दें कि, ब्रिटेन में भारत के उच्चायोग ने एक बयान जारी कर कहा कि, खालिस्तानी आतंकी उन्हें धमका रहे हैं।

  • मिल रही धमकियां (Khalistan)

कपूर को धमकाया जा रहा है और उनके परिवार को भी धमकाया जा रहा है। उनका परिवार पुलिस का इतंजार कर रहा है। आशंका है कि खालिस्तानी आतंकियों ने ही कपूर की गाड़ी पर हमला किया है। इनसाइट यूके ने आरोप लगाते हुए कहा कि खालिस्तानी चरमपंथी ब्रिटेन में सिखों को धमका रहे हैं। कपूर के परिवार को भी पिछले काफी समय से धमकाया जा रहा है और बावजूद इसके कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एक नजर मामले की गहराई पर

जानकारी के लिए बता दें कि, खालिस्तान मामले की इतनी बेबाक बातें इसलिए सामने आ रही है क्योंकि इसी साल जून में कनाडा के एक खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर कनाडाई पीएम ने भारत पर आरोप भी लगाए हैं। वहीं कना़डाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने ये भी कहा था कि, निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ हो सकता है। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। आरोपों के कारण पूरी दुनिया में ट्रूडो की खिल्ली उड़ाई जा रही है।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT