<
Categories: विदेश

‘हम समिट में PM मोदी की राजनीति खत्म कर देंगे…’, G7 से पहले खालिस्तानी आतंकियों की खुली धमकी, दुनियाभर में मचा हड़कंप

एएनआई से बात करते हुए बेजिरगन ने कहा कि कनाडा और भारत के बीच तनाव का कारण एक राजनीतिक मुद्दा है, लेकिन मुझे लगता है कि हम यहां भूमिगत रूप से जो हो रहा है, उसे नजरअंदाज कर रहे हैं।

India News (इंडिया न्यूज),Khalistani Extremist: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा एक खोजी पत्रकार को धमकाने का मामला सामने आया है। खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन ने बताया कि वैंकूवर शहर में एक साप्ताहिक रैली के दरम्यान वीडियो बनाते समय उन लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया।

रविवार (8 जून 2025) को फोन पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बेजिरगन ने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों ने उन्हें डराया-धमकाया और कुछ वक्त के लिए उनका फोन भी छीन लिया।

‘खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों की…’, यूट्यूबर मनीष कश्यप का BJP से मोह भंग…दिया इस्तीफा, जानें क्या है आगे का प्लान?

‘मेरा शरीर अभी भी कांप रहा है’

बेजिरगन ने कहा कि मेरे साथ यह घटना अभी दो घंटे पहले ही हुई है और मैं अभी भी कांप रहा हूं। वे गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने मेरा पीछा किया और मेरा फोन छीन लिया। उन्होंने मुझे रिकॉर्डिंग करने से रोकने की कोशिश की।

‘हम जी-7 में पीएम मोदी की राजनीति को खत्म कर देंगे’

एएनआई से बात करते हुए बेजिरगन ने कहा कि कनाडा और भारत के बीच तनाव का कारण एक राजनीतिक मुद्दा है, लेकिन मुझे लगता है कि हम यहां भूमिगत रूप से जो हो रहा है, उसे नजरअंदाज कर रहे हैं। ये लोग क्या कह रहे हैं, अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग कैसे कर रहे हैं, जबकि वे इंदिरा गांधी के हत्यारों का जश्न मना रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जी-7 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति को खत्म कर देंगे।

उन्होंने कहा कि जब मैंने उनसे (खालिस्तान समर्थकों) पूछा कि क्या आप उनकी राजनीति को उसी तरह खत्म करने जा रहे हैं, जैसे आपने इंदिरा गांधी की राजनीति को खत्म किया था? क्योंकि वे हत्यारों को अपना पूर्वज बताते हैं। वे कहते हैं कि हम इंदिरा गांधी के हत्यारों के वंशज हैं और वे हिंसा के इन कृत्यों का महिमामंडन कर रहे हैं।

कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में खालिस्तानी विरोध प्रदर्शनों का दस्तावेजीकरण करने वाले बेज़िरगन ने कहा कि रविवार को उन्हें धमकाने वाली भीड़ का नेतृत्व एक आंदोलनकारी कर रहा था, जिसने पूर्व में भी उन्हें ऑनलाइन परेशान किया था।

खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन ने कहा कि अचानक दो-तीन लोग मेरे सामने आ गए। मैंने अपने फोन पर बैकअप रिकॉर्डिंग शुरू की, फिर उनमें से एक ने मेरे हाथ से फोन छीन लिया। पास में मौजूद वैंकूवर के पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें पीछे हटने का आदेश दिया। बाद में बेजिरगन ने एक बयान दर्ज किया।

पानीपत में नाली में पड़ा मिला 5 माह की बच्ची का भ्रूण, भ्रूण को नोच रहे थे कुत्ते, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Ashish kumar Rai

Recent Posts

UP Board: अब नहीं चलेगी ‘कमीशनखोरी’! यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों में सरकारी किताबें की अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…

Last Updated: April 5, 2026 21:48:32 IST

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला नाकाम! स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संदिग्धों को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से मिला कनेक्शन

Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…

Last Updated: April 5, 2026 21:31:13 IST

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली के लाखों घरों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, चेक कर लें अपने इलाके

Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6…

Last Updated: April 5, 2026 20:57:01 IST

‘वड़ा पाव गर्ल’ की आंखें हुईं नम, पति पर बेवफाई का लगाया आरोप, शेयर किया दर्द

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने…

Last Updated: April 5, 2026 20:53:52 IST

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST