India News (इंडिया न्यूज़): (Lloyd Austin) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन दो दिन के दौरे के लिए भारत आएंगे। बता दे रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन चार जून को भारत आएगें। यहां वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। ऑस्टिन ने हाल ही में जापान, सिंगापुर, फ्रांस और भारत की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि वह राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मिलने के लिए भारत का दौरा करेंगे।
रक्षा मंत्री ऑस्टिन सबसे पहले जापान जाएंगे, जहां वे जापानी रक्षा मंत्री यासुकासु हमादा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। जापान के बाद वे सिंगापुर का दौरा करेंगे। सिंगापुर दौरा खत्म होते ही ऑस्टिन भारत आएंगे और यहां दो दिन के दौरे के बाद फ्रांस जाएंगे।
Rajnath Singh and Lloyd Austin
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जनवरी 2021 में पदभार संभालनी थी, जिसके बाद यह उनकी दूसरी भारत यात्रा होगी। इसी के साथ ऑस्टिन इस साल भारत आने वाले चौथे अमेरिकी कैबिनेट स्तर के सचिव होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने फरवरी और मार्च में भारत का दौरा किया था।
ये भी पढ़े-http://Nepal CAA: नेपाल के राष्ट्रपति ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को दी मंजूरी, चीन को लगी मिर्ची