Hindi News / International / Maldives News Maldives Government Brushes Off Ministers Derogatory Remarks Against Pm Modi Calls It Personal Opinion

Maldives News: मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी से झाड़ा पल्ला, बताया 'व्यक्तिगत राय' 

India News (इंडिया न्यूज), Maldives News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप द्वीपसमूह की यात्रा के कुछ दिनों बाद मालदीव के एक मंत्री के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर विवाद पैदा कर दिया है। जिसे लेकर मालदीव सरकार ने सफाई दिया है। मालदीव सरकार ने आज (रविवार)  अपनी मंत्री मरियम शिउना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Maldives News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप द्वीपसमूह की यात्रा के कुछ दिनों बाद मालदीव के एक मंत्री के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर विवाद पैदा कर दिया है। जिसे लेकर मालदीव सरकार ने सफाई दिया है। मालदीव सरकार ने आज (रविवार)  अपनी मंत्री मरियम शिउना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया। सरकार की ओर से कहा गया कि ‘राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।’

मालदीव सरकार का संदेश

मालदीव सरकार के बयान में यह भी कहा गया कि “सरकार का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए। ऐसे तरीकों से किया जाना चाहिए जो नफरत, नकारात्मकता न फैलाएं और मालदीव और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच घनिष्ठ संबंधों में बाधा न डालें।”

परमाणु हथियार बनाने से एक कदम दूर ईरान, अंदर की बात जान Trump को आया गुस्सा, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा ये मुस्लिम देश

बयान में कहा गया, “सरकार के संबंधित अधिकारी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।” द्वीप राष्ट्र के युवा सशक्तिकरण उप मंत्री शिउना द्वारा प्रधान मंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और उनकी हालिया लक्षद्वीप यात्रा पर उन्हें ‘जोकर’ और ‘कठपुतली’ कहने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

भारत ने जताई नाराजगी 

हालाँकि, टिप्पणी पर नाराजगी के तुरंत बाद मंत्री ने एक्स पोस्ट को हटा दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया हुई। इसे लेकर भारत सरकार की ओर से कहा गया था कि महिला मंत्री का बयान पूरी तरह से अनावश्यक और अस्वीकार्य है। 32 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले 36 द्वीपों वाले देश के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश में पीएम मोदी की यात्रा को द्वीप पर पर्यटन को बढ़ावा देने के एक कदम के रूप में देखा गया।

Also Read:-

Tags:

MaldivesPM Modiपीएम मोदीमालदीव
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue