Hindi News / International / Marburg Disease After Corona Now This Virus Is Creating Terror This Disease Is Spreading From This Animal Know Why It Is Fatal For 90 Of The Patients613847

कोरोना के बाद अब ये वायरस मचा रहा आतंक, इस जानवर से फैल रही ये बीमारी, जानें 90% मरीजों के लिए क्यों है जानलेवा?

Marburg Disease: दुनिया साल 2020-21 के दौरान इंसानियत के बर्बादी को कभी नहीं भूल सकती है। जब कोरोना वायरस ने भारत समेत पुरे दुनिया को कई-कई महीनों तक बंद रहने पर मजबूर कर दिया था। वहीं अब कोविड 19 के बाद देश में एक नए वायरस के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News ( इंडिया न्यूज), Marburg Disease: दुनिया साल 2020-21 के दौरान इंसानियत के बर्बादी को कभी नहीं भूल सकती है। जब कोरोना वायरस ने भारत समेत पुरे दुनिया को कई-कई महीनों तक बंद रहने पर मजबूर कर दिया था। वहीं अब कोविड 19 के बाद देश में एक नए वायरस के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। डराने वाली बात यह है कि इसके भी कोरोना की तरह चमगादड़ों से होने का संदेह है। डॉक्टरों के मुताबिक, इससे पीड़ित 90% मरीजों के लिए यह जानलेवा है। दुनिया में अब तक इससे 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।

क्या है नए वायरस के लक्षण?

बता दें कि, इस नए वायरस का नाम मारबर्ग है। इसके होने के बाद मरीजों को बुखार, मुंह का स्वाद न आना, तेज सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। मारबर्ग वायरस के कारण मरीजों में डायरिया, पेट में गांठ जैसा महसूस होना, उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। दरअसल, इस समय पूर्वी अफ्रीका के रवांडा में मारबर्ग वायरस फैल रहा है। यहां के हालात को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीकी देशों में इसके खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवांडा में अब तक इसके 26 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

खुशी तब तक पूरी नहीं होगी जब तक…,ईद पर सूडान सेना प्रमुख ने दिया ऐसा बयान, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Marburg Disease: कोरोना के बाद अब ये वायरस मचा रहा आतंक

त्योहारों से पहले आम जनता की जेब होगी ढीली! जानिए कितने बढ़ गए LPG गैस सिलेंडर के दाम?

निगरानी में मरीजों के संपर्क में आए 160 लोग

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, रवांडा के 30 जिलों में यह संक्रमण फैल चुका है। वहीं 26 में से 20 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। अफ्रीकी देशों से भारत आने वाले लोगों से यहां इस वायरस के फैलने का खतरा है। फिलहाल रवांडा में मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा संक्रमित लोगों के संपर्क में आए करीब 160 लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

‘लद्दाख की आवाज सुननी होगी’, सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर भड़के राहुल गांधी

Tags:

Corona Virusindianewslatest india newsNewsindiapandemictoday india newsWorld Health Organisationइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue