<
Categories: विदेश

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की मौत; मचा हड़कंप

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी की घटना सामने आई है. ये घटना जोहान्सबर्ग के पास बेकर्सडेल टाउनशिप में हुई, जिसमें 10 लोगों की मारे जाने की खबर है.

South Africa Mass Shooting: साउथ अफ्रीका एक बार फिर अंधाधुंध हिंसा से दहल गया है. रविवार को जोहान्सबर्ग के पास बेकर्सडल टाउनशिप में हुई जानलेवा शूटिंग में कम से कम 10 लोग मारे गए और 10 दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना इस महीने की शुरुआत में देश में हुई एक और मास शूटिंग में 12 लोगों की जान जाने के बाद हुई है. इन लगातार हो रही घटनाओं ने साउथ अफ्रीका के कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, शूटिंग जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बेकर्सडल इलाके में हुई.

गैर-कानूनी बार के हुआ घटना

यह हमला एक शराबखाने या गैर-कानूनी बार के पास हुआ जो बिना लाइसेंस के चल रहा था. पुलिस ने बताया कि अनजान हमलावरों ने अचानक सड़कों पर लोगों पर गोलियां चला दीं. ऐसा लग रहा था कि कुछ पीड़ितों को बिना किसी वजह के निशाना बनाया गया था. गौतेंग प्रोविंशियल पुलिस की स्पोक्सपर्सन ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरीडिली ने कहा कि मरने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि मरने वाले कौन थे या उनका बैकग्राउंड क्या था. घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग गए. घटना की जानकारी मिलने पर इमरजेंसी सर्विस ने घायलों को पास के हॉस्पिटल पहुंचाया. गोलीबारी में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध या मकसद का पता नहीं चला है. माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

दिसंबर में गोलीबारी की दूसरी घटना

यह इस महीने साउथ अफ्रीका में गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है. हाल की इस घटना ने देश की सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बेकर्सडल टाउनशिप में गैर-कानूनी शराब परोसी जा रही थी. गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर में भी साउथ अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास गोलीबारी की एक घटना हुई थी. बंदूकधारियों ने वहां एक हॉस्टल पर हमला किया था, जिसमें तीन साल के बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST