Hindi News / International / Meloni Made A Big Move Made A Deal Of 2 Billion Million Dollars With Putins Biggest Enemy Trump Was Left Staring

मेलोनी ने कर दिया बड़ा खेला, पुतिन के सबसे बड़े दुश्मन के साथ कर ली 2 अरब मिलियन डॉलर की डील, मुह ताकते रह गए ट्रंप

मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को भी अपने पक्ष में कर लिया है। कुछ दिन पहले ही मेलोनी ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की योजना पर ट्रंप की तारीफ की थी।

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Italy Ukraine Deal:वो व्हाइट हाउस का तूतू-मैमै कौन भूल सकता है। जब जेलेंस्की ने ट्रंप की खूब वॉट लगाई थी। जेलेंस्की  ने ट्रंप के खनिज समझौता को भी नहीं माना था। हालाकि उसके बाद जेलेंस्की इस समझौता के लिए तैयार हो गए थे। इस बीच इटली ने बड़ी बाजी मारी है। इटली ने यूक्रेन के साथ एक बड़ी डील कर ली है। इटली के कृषि मंत्री विटाली कोवल ने 19 मार्च को बताया कि इटली ने 11 मिलियन यूरो (11.9 मिलियन डॉलर) की प्रो.यूकेआर परियोजना शुरू करने के लिए यूक्रेन के साथ एक समझौता किया है, इस समझौते का मकसद ओडेसा ओब्लास्ट में सतत कृषि विकास और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

युद्ध के बीच हुए इस समझौते के बाद विशेषज्ञ इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को असली खिलाड़ी मान रहे हैं। क्योंकि उन्होंने युद्ध के दौरान ऐसा समझौता किया जिससे दोनों देशों को फायदा होगा। साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन की भी तारीफ की है और उन्हें अपने पक्ष में कर लिया है।

‘करीबी रिश्तों का दौर खत्म…’ कनाडा के PM ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश को दी ऐसी धमकी, निकल गई ट्रंप की सारी हेकड़ी

Italy Ukraine Deal

यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप का दिया साथ

मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को भी अपने पक्ष में कर लिया है। कुछ दिन पहले ही मेलोनी ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की योजना पर ट्रंप की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर के यूक्रेन में शांति सेना भेजने के फैसले का समर्थन न करके रूस को भी अपने पक्ष में कर लिया। इन सबके बीच अब इटली ने भी यूक्रेन के साथ समझौता कर लिया है, इसलिए उसे असली खिलाड़ी माना जा रहा है।

कार्लो फॉर्मोसा ने कही ये बात

इस समझौते से स्थानीय किसानों, प्रजनकों और सहकारी समितियों को उत्पादन और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए नए उपकरण, तकनीक और टिकाऊ सिंचाई प्रणाली मिलेगी। यूक्रेन में इटली के राजदूत कार्लो फॉर्मोसा ने कहा, “इटली खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और टिकाऊ कृषि विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक ठोस परियोजना के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है।” कोवल ने जोर देकर कहा कि यह यूक्रेनी कृषि की बहाली और यूरोपीय संघ के साथ सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उदयपुर से चलने वाली गाड़ियों का बदला रूट,यात्रा से पहले लें जानकारी

25 मार्च को बनेगा बुधादित्य योग! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन, यश और तरक्की होगी जबरदस्त!

सौरभ की हत्या के बाद कसौली ट्रिप पर निकली हत्यारिन मुसकान, प्रेमी साहिल के साथ करती रही ‘वो वाला कांड’, वीडियो देख शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे आप

Tags:

Italy Ukraine Deal
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue