<
Categories: विदेश

मिया खलीफा लेबनान पर एयरस्ट्राइक से रोने लगीं, कहा- मेरे टैक्स के पैसे से मेरे ही देश पर हो रहा हमला

Mia Khalifa on Lebanon: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन इजराइल लगातार लेबनान पर हमला कर रहा है. जिसको लेकर मिया खलीफा ने वीडियो बनाकर गहरी संवेदना व्यक्त की हैं.

Mia Khalifa on Israel Airstrike: पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका- इजराइल (Israel Iran War) के बीच जारी जंग को लेकर भले ही सीजफायर हो गया हो लेकिन इजराइल लगातार लेबनाम पर हमला कर रहा है. जिसको लेकर मिया खलीफ का गुस्सा फूट गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर लेबनान पर हुए हवाई हमलों के संदर्भ में अमेरिका और इजराइल पर फासीवाद और आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया.

ये हवाई हमले इजराइल ने मध्य बेरूत के घनी आबादी वाले इलाकों पर किए थे, जिसमें व्यापारिक और रिहायशी इलाकों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया.

हमले में सैकड़ों लोगों की गई जान

बताया जा रहा है कि इन हमलों में सैकड़ों लोगों की जान गई और 1,000 से ज़्यादा लोग घायल हुए. ये हवाई हमले अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में संघर्ष-विराम (सीज़फ़ायर) की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुए थे. लेबनान के सिविल डिफ़ेंस विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हुए इन हमलों में कम से कम 254 लोगों की जान चली गई.

मिया खलीफा ने क्या लिखा?

इंस्टाग्राम पर मिया खलीफ़ा ने लिखा कि यह उन दो देशों द्वारा किए गए आतंकवाद से कम नहीं है, जिनके युद्ध अपराध एक-दूसरे से ज़रा भी कम नहीं हैं. अमेरिका और इजराइल आतंकवादी और फ़ासीवादी देश हैं, जिनका एक दिन हेग में मुक़दमा ज़रूर चलेगा. एक वीडियो बयान में मिया खलीफ़ा ने इस स्थिति को सोशल मीडिया पर देखे गए सबसे मुश्किल पलों में से एक बताया.

इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि आज सोशल मीडिया पर जो कुछ देखने को मिला, वह काफ़ी लंबे समय बाद सबसे मुश्किल चीज़ों में से एक था. सिर्फ़ 10 मिनट में 160 हवाई हमले- रिहायशी इमारतों पर, स्कूलों पर, अस्पतालों पर, आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे पर और क़ब्रिस्तानों पर और वह भी तब जब संघर्ष-विराम लागू था और लोग अंतिम संस्कार की यात्राएं निकाल रहे थे.

लेबनान में हुए हमलों पर भावुक हुई मिया खलीफा

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि लेबनान में हो रही इन घटनाओं को देखकर वह काफ़ी भावुक और दुविधा में पड़ गईं, क्योंकि यह उनका अपना वतन था. इसके अलावा, वो इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं इस बात को कैसे स्वीकार करूं कि मेरे टैक्स के पैसों से मेरे ही वतन पर ये सब किया जा रहा है. यह क्या हो रहा है? हम लोगों को चांद पर रहने की संभावनाएं तलाशने के लिए भेज रहे हैं, जबकि हम आपस में ही एक-दूसरे पर बम बरसा रहे हैं. यह किसी बुरे सपने जैसा है. यह पूरी तरह से पागलपन है.

इसके अलावा, वीडियो के अंत में मिया खलीफा ने इस उथल-पुथल में फंसे आम नागरिकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस समय लेबनान में मौजूद हर इंसान के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मेरा दिल आप सबके लिए दुखी है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST

KKR vs LSG: वरुण OUT, सुनील नरेन IN! लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी केकेआर की प्लेइंग XI? पंत की सेना भी तैयार

KKR vs LSG Predicted Playing XI: IPL 2026 में केकेआर की टीम का प्रदर्शन अभी…

Last Updated: April 9, 2026 17:55:36 IST