Mohammad Ali Jinnah: मोहम्मद अली जिन्ना की प्रेम कहानी जानकर आप सब हैरान रह जाएंगे। दरअसल जिन्ना को उनके दोस्त की 17 साल की बेटी रत्ती से प्यार हो गया था। जिसके बाद उन्हें निकाह के लिए काफी दिक्क्तें झेलनी पड़ी।
jinnah love story
Jinnah Love Story: भारत से पाकिस्तान के अलग होने के बाद से ही पाक मढे मोहम्मद अली जिन्ना की सरकार बन गई थी। जहां भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है वहीं पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी मनाता है। पाक की स्थापना भारत से अलग मोहम्मद अली जिन्ना ने की थी। मोहम्मद अली जिन्ना एक ऐसा नाम है जो पाकिस्तान को अलग करवाने में अहम रहा। जी हां मोहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान का संस्थापक कहा जाता है। उनका राजनीतिक जीवन तो काफी चर्चा में रहा है, इतना ही नहीं उनका निजी जीवन भी काफी रोमांचक है। बात करें मोहम्मद अली जिन्ना की प्रेम कहानी के बारे में तो उनकी प्रेम कहानी थोड़ी अनोखी है। आइए जान लेते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में।
1916 की गर्मियों में, प्रसिद्ध व्यवसायी और जिन्ना के पारसी मित्र सर दिनशॉ पेटिट ने उन्हें दार्जिलिंग आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान जिन्ना की मुलाकात दिनशॉ की 17 साल की बेटी रतनबाई उर्फ रत्ती से हुई। रत्ती बेहद खूबसूरत, शिक्षित और बुद्धिमान थीं। यह पहली मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। उस समय जिन्ना 40 साल के थे और रत्ती उनसे लगभग 23 साल छोटी थीं। दोनों के बीच उम्र का अंतर था, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे के दिलों में जगह बना ही ली थी। रत्ती भी जिन्ना से काफी घुल-मिल गईं थीं।
वहीं जब जिन्ना ने अपने दोस्त दिनशा से इस रिश्ते के बारे में बात की, तो उन्होंने उनके अंतर-धार्मिक विवाह पर सकारात्मक राय दी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि जिन्ना उनकी बेटी से शादी करना चाहते हैं, तो वो खफा हो गए और जिन्ना से सारे रिश्ते खत्म कर दिए। इसके बाद जिन्ना ने अपने दोस्त की मंज़ूरी न मिलने के बावजूद रत्ती से निकाह कर लिया। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि रत्ती पारसी थीं और उस समय पारसी विवाह अधिनियम के तहत यह विवाह मान्य नहीं था, ऐसे में जब रत्ती 19 साल की हुईं, तो जिन्ना ने उनका धर्म परिवर्तन कर 19 अप्रैल 1919 को उनसे शादी कर ली।
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…