<
Categories: मनोरंजन

जब ऋषि कपूर को पीटने उनके घर पहुंच गए थे Sanjay Dutt, इस एक्ट्रेस के कारण हुआ था बवाल!

ऋषि कपूर और संजय दत्त के बीच यूं तो रिश्ते काफी अच्छे थे लेकिन एक बार दोनों के बीच मतभेद हो गए थे।

Sanjay Dutt Rishi Kapoor Fight: बॉलीवुड के वेटरन स्टार ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर थे। यूं तो उनकी कई स्टार्स से बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी लेकिन कुछ स्टार्स के साथ कभी-कभी उनके पंगे भी हुए, जो कि सुर्ख़ियों में आए। इनमें से एक नाम संजय दत्त का भी है। ऋषि कपूर और संजय दत्त के बीच यूं तो रिश्ते काफी अच्छे थे लेकिन एक बार दोनों के बीच मतभेद हो गए थे। बात इतनी बढ़ गई थी कि संजय दत्त गुस्से में ऋषि कपूर को पीटने के लिए उनके घर तक पहुंच गए थे। 

rishikapoorandsanjayduttthrowbackpicthumbnail

इस एक्ट्रेस के कारण मचा था बवाल

जी हां, आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन ये सच है कि संजय ऋषि कपूर पर हाथ उठाने वाले थे। दरअसल ये सारा मामला एक एक्ट्रेस के कारण हुआ था जिनसे संजय दत्त को प्यार हो गया था। इस एक्ट्रेस का नाम टीना मुनीम है जो कि संजय दत्त की 1981 में डेब्यू फिल्म रॉकी में उनकी हीरोइन थीं। संजय को टीना से प्यार हो गया था लेकिन तभी टीना का नाम ऋषि कपूर से जुड़ने लगा। 

544436sanjaytina1531367349

नीतू कपूर ने शांत करवाया मामला!

संजय दत्त इन खबरों को सुनकर आपा खो बैठे। उन्हें ये बात बिलकुल रास नहीं आई कि जिस लड़की से वो प्यार करते हैं, ऋषि कपूर उससे नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने गुस्से में गुलशन ग्रोवर के साथ मिलकर ऋषि कपूर को पीटने का प्लान बनाया। वो नशे में धुत होकर उनके घर जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें ऋषि कपूर की पत्नी नीतू मिल गईं। संजय ने उन्हें पूरी बात बताई और नीतू ने फिर उन्हें समझाया कि ऐसी कोई बात नहीं है। टीना और ऋषि का कोई अफेयर नहीं है। नीतू की बात सुनकर संजय का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने ऋषि के साथ अपना झगड़ा सुलझा लिया। इस तरह दोनों की बॉन्डिंग फिर मजबूत हो गयी। बात अगर टीना और संजय की नजदीकियों की करें तो ये ज्यादा समय तक टिक पाईं क्योंकि टीना ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर अपना घर बसा लिया। वहीँ संजय अपनी पहली पत्नी ऋचा के कैंसर से निधन के चलते गम में डूब गए।  वहीँ 2020 में ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया और वह हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

Kavita Rajput

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST