India News (इंडिया न्यूज़), Most Powerful Passports: किसी भी देश के नागरिक को दूसरे देश में जानें के लिए पासपोर्ट की जरुरत पड़ती है। जिसे उस देश के सरकार द्वारा बनाया जाता है। जिसका काफी महत्व होता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स देशों को उनके पासपोर्ट की ताकत के आधार पर रैंक करता है। 2024 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया गया है। जिसमें फ्रांस शीर्ष स्थान पर मौजूद है। वहीं भारत की पासपोर्ट रैंकिंग पिछले साल से एक स्थान फिसलकर 84वें से 85वें स्थान पर आ गई है।
ये भी पढ़ें- रामलला का दर्शन करना हुआ आसान, गर्भगृह में जाने के लिए बुक करें पास
पिछले साल भारतीय पासपोर्ट धारक 60 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते थे। वहीं इस साल यह संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इसके बाद भी भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में यह गिरावट हैरानी मानी जा रही है। 2024 में फ्रांस इस सूची में सबसे आगे है। फ्रांस के पासपोर्ट से 194 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच प्रदान की जाती है। फ्रांस के साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन भी शीर्ष क्रम वाले देशों में से हैं।
इस बीच, पाकिस्तान पिछले साल की तरह 106वें स्थान पर बरकरार है। जबकि बांग्लादेश 101वें से फिसलकर 102वें स्थान पर आ गया है। भारत के पड़ोसी देश मालदीव का पासपोर्ट 58वें स्थान पर कायम है। मालदीव के पासपोर्ट धारक 96 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा का आनंद ले रहे हैं।