Hindi News / International / Nasa Wished Christmas In A Unique Way People Around The World Were Surprised To See It

NASA ने अनोखे अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, देख हैरान रह गए दुनिया भर के लोग

NASA द्वारा जारी की गई तस्वीर में एक हरे रंग की आकृति क्रिसमस ट्री जैसी दिख रही है। इसके चारों ओर चमकते सितारे क्रिसमस ट्री पर रोशनी की तरह दिख रहे हैं। इसमें मौजूद गैस इस तरह फैली हुई है कि यह किसी पेड़ की शाखाओं जैसी दिखती है।

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Christmas 2024: क्रिसमस का त्यौहार आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस मौके पर अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने अंतरिक्ष से एक क्रिसमस ट्री की तस्वीर शेयर की है। इसे NGC 2264 के नाम से जाना जाता है, जो पृथ्वी से 2500 प्रकाश वर्ष दूर है। यह तारों का एक समूह है, जो बिल्कुल क्रिसमस ट्री जैसा दिखता है। इसे क्रिसमस टी क्लस्टर भी कहा जाता है। NGC 2264 की इस नई तस्वीर में तारों की रोशनी की चमक के साथ एक ब्रह्मांडीय पेड़ का आकार दिखाई दे रहा है। NGC 2264 दरअसल, युवा तारों का एक समूह है, जिनकी उम्र एक से पांच मिलियन वर्ष के बीच है। यह पृथ्वी से लगभग 2,500 प्रकाश वर्ष दूर हमारी आकाशगंगा में है। NGC 2264 में मौजूद तारे सूर्य से छोटे और बड़े दोनों हैं।

NASA ने शेयर की शानदार तस्वीर

NASA द्वारा जारी की गई तस्वीर में एक हरे रंग की आकृति क्रिसमस ट्री जैसी दिख रही है। इसके चारों ओर चमकते सितारे क्रिसमस ट्री पर रोशनी की तरह दिख रहे हैं। इसमें मौजूद गैस इस तरह फैली हुई है कि यह किसी पेड़ की शाखाओं जैसी दिखती है।

‘करीबी रिश्तों का दौर खत्म…’ कनाडा के PM ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश को दी ऐसी धमकी, निकल गई ट्रंप की सारी हेकड़ी

Christmas wishes NASA

यह पहली बार नहीं है जब नासा ने अंतरिक्ष से तस्वीरें भेजी हैं। पिछले साल भी नासा ने क्रिसमस पर एक पेड़ के समूह की तस्वीर शेयर की थी। इसके अलावा कुछ समय पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने आकाशगंगा में हाथ जैसी आकृति की तस्वीर शेयर की थी। बताया जा रहा है कि वह तस्वीर एक तारे के बचे हुए हिस्से की थी, जो करीब 1500 साल पहले खत्म हो गया था।

दुनिया भर में क्रिसमस की धूम

आपको बता दें कि क्रिसमस पूरी दुनिया  में धूमधाम से मनाया जाता है। ईसाई धर्म में इस त्योहार का बेहद खास महत्व है। इस दिन लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री लाते हैं और उसे सजाते हैं। साथ ही लोग चर्च जाकर क्रिसमस के गीत गाते हैं। इसके अलावा घर के बड़े-बुजुर्ग सांता क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार भी बांटते हैं।

Today Horoscope: इस 1 राशि की किस्मत में लिखा है आज बड़ा बदलाव, तो इन 3 जातकों को मिलेगा उनका बिछड़ा प्यार, जानें आज का राशिफल

Mahakumbh 2025: UP के पूर्व CM अखिलेश यादव की योगी सरकार से अपील, कहा- ‘कुप्रबंधनका मॉडल बन गया है’

Tags:

Christmas 2024NASA
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue