संबंधित खबरें
PM Modi की अमेरिका में Trump से हुई थी तीखी बहस, राष्ट्रपति ने खुद कर दिया उस बातचीत का खुलासा
भारत के खिलाफ युवाओं की आर्मी उतारने वाला है बांग्लादेश, क्या जंग की तैयारी कर रही हैं Yunus सरकार?
अमेरिकी-रूस वार्ता के बाद आग बबूला हुए Zelensky, Putin को छोड़ Trump की लगा दी जमकर क्लास, अब क्या करेगा US
US में फिर हुआ Covid-19 जैसा हाल, अस्पतालों का हुआ हाल बेहाल, मौत का आंकड़ा जान Trump के फूले हाथ पैर
इस मुस्लिम देश में उठा भयंकर बवाल, सबकुछ छोड़कर विदेश भागे 3 नेता, बहाने सुनकर छूट जाएगी हंसी
शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर हुए सर्वे ने मोदी सरकार की उड़ाई नींद, वहीं Yunus के चेहरे पर आई मुस्कान, जाने क्या है मामला?
India News (इंडिया न्यूज़), Nepal: नेपाल के का पूर्वी क्षेत्र इस वक्त मौसम की मार झेल रहा है। यहां मानसून के चलती बड़ी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ और हालात बने हुए हैं। इसके अलावा कई इलाकों से भूस्खलन की भी खबरें आ रहे हैं। जानकारी की अनुसार बारिश और भूस्खलन के चलते अब तक 5 लोग आपनी जान गवा चुके हैं। वहीं, 28 लोग लापता बताए जा रहें हैं।
#WATCH | Flash floods and landslides wreak havoc in Eastern Nepal, death toll climbs to 5 with 28 still missing, Police say.
![]()
Nepal
Visuals from 18th June. pic.twitter.com/g8DhxPxXkZ
— ANI (@ANI) June 19, 2023
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ” इलाके में भारी बारिश ने कोशी प्रांत के कई जिलों खासकर ताप्लेजंग, पंचथर, संखुवासभा और तेरहथुम में तबाही मचाई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा सड़कों, पुलों और एक पनबिजली परियोजना को भी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, इलाके के चैनपुर नगर पालिका-4 में बनाई जा रही सुपर हेवा जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले एक शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा 21 मजदूर बाढ़ की वजह से हेवा नदी में बह गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ के दौरान बाकी मजदूर तो सुरक्षित स्थानों में चले गए, लेकिन 21 मजदूर नदी में बह गए, फिलहाल पुलिस जांच में जूट गई है।
वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में नेपाल में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान नदियों का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.