होम / Nobel Prize 2023: अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाली तीसरी महिला बनीं क्लाउडिया गोल्डिन

Nobel Prize 2023: अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाली तीसरी महिला बनीं क्लाउडिया गोल्डिन

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 9, 2023, 8:45 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Nobel Prize 2023: इस साल के नोबेल सत्र का अंतिम पुरस्कार और अर्थशास्त्र के लिए नोबेल प्राइज 2023 की घोषणा हो गई है। क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज दिया गया है। क्लाउडिया गोल्डिन को “महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों की उन्नत समझ रखने के लिए” प्रदान किया गया है।

यह पुरस्कार जीतने वाली केवल तीसरी महिला हैं क्लाउडिया

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक क्लाउडिया गोल्डिन यह पुरस्कार जीतने वाली केवल तीसरी महिला हैं। इससे पहले सम्मानित किए गए 92 अर्थशास्त्र पुरस्कार विजेताओं में से केवल दो महिलाएं को ही यह पुरुस्कार दिया गया था। क्लाउडिया गोल्डिन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं।

समिति ने एक बयान में कहा, गोल्डिन ने अभिलेखों को खंगाला और 200 वर्षों से अधिक का डेटा एकत्र किया, जिससे उन्हें यह प्रदर्शित करने की अनुमति मिली कि कमाई और रोजगार दरों में लिंग अंतर कैसे और क्यों बदल गया है।

अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज 1968 में स्वीडन की सेंट्रल बैंक ने शुरू किया और इसे औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। इसे आर्थिक विज्ञान में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।

पिछले साल किसे मिला था यह पुरस्कार

पिछले साल यह प्राइज पूर्व फेडरल रिजर्व अध्यक्ष बेन बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप डायबविग ने जीता था। उन्होंने बैंक विफलताओं पर रिसर्च की थी। इस रिसर्च ने 2007-2008 में अमेरिका की वित्तीय संकट से बाहर निकलने में मदद की थी।

क्लाउडिया गोल्डिन को जानें

  • क्लाउडिया गोल्डिन फिलहाल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर के तौर पर कार्य कर रही हैं।
  • एनबीईआर के जेंडर इन द इकोनॉमी ग्रुप की को-डायरेक्टर भी हैं।
  • क्लाउडिया गोल्डिन 1989-2017 के दौरान एनबीईआर के अमेरिकन इकोनॉमिक प्रोग्राम की डेवलपमेंट डायरेक्टर थीं।

विजेता को कितनी राशि मिलती है?
पुरस्कार दिसंबर में ओस्लो और स्टॉकहोम में पुरस्कार समारोहों में दिए जाते हैं. उन्हें 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 1 मिलियन डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है. विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक भी मिलता

नोबेल पुरस्कार 2023 किसको -किसको मिला ?

  •  हंगेरियन-अमेरिकी कैटालिन कारिको और अमेरिकी ड्रू वीसमैन ने चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जीता था।
  • भौतिकी पुरस्कार मंगलवार को फ्रांसीसी-स्वीडिश भौतिक विज्ञानी ऐनी एल’हुइलियर, फ्रांसीसी वैज्ञानिक पियरे एगोस्टिनी और हंगरी में जन्मे फेरेंक क्रूज़ को दिया गया।
  • अमेरिकी वैज्ञानिकों मौंगी बावेंडी, लुईस ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव ने बुधवार को रसायन विज्ञान पुरस्कार जीता।
  •  नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे थे, जिन्हें साहित्य के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • शुक्रवार को जेल में बंद ईरानी कार्यकर्ता नर्गेस मोहम्मदी ने शांति पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़े:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बैठक हुई खत्म, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
हवा में उछली स्कूटी और ओवरब्रिज में हीं 10 फीट नीचे लटकी युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गई…
Tiger Shroff के डूबते करियर को कौन दे रहा है सहारा? जानिए उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में
‘अब नहीं करुंगा ऐसी टिप्पणी’, बेंगलुरु के मुस्लिम बहुल इलाके को पाकिस्तान कहने वाले जज ने किसने सामने जताया खेद?
PM Modi US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी का गले लगाकर किया स्वागत, जानिए कौन-कौन हैं इस बैठक में शामिल?
‘कोई कुर्सी तो…’, चीन के ट्रेनों में जनरल बोगी की हालत देखकर चौंक जाएंगे आप
Dengue In India: बरसात के मौसम में खुद का करना है डेंगू से बचाव तो अपनाएं ये खास तरीके
ADVERTISEMENT