<
Categories: विदेश

क्या एक लड़की बनेगी उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह? किम जोंग ने दिया बड़ा संकेत; नाम सुन हैरान रह गए दुनिया भर के लोग

North Korea:जू ए पिछले तीन सालों से सरकारी मीडिया में लगातार खास तौर पर दिखाई दे रही हैं, जिससे एनालिस्ट और साउथ कोरिया की इंटेलिजेंस एजेंसी को यह अंदाज़ा लगाने में मदद मिली है कि वह देश की चौथी पीढ़ी की लीडर बनने की लाइन में हो सकती हैं.

North Korea: रहने के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाने वाले उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. लेकिन इस बार चर्चा उनके बेटी की हो रही है. माना जा रहा है कि  किम जोंग  के बाद उनकी बेटी देश का कमान संभालने वाली है. वहीं किम जोंग की बेटी जू ए ने अब कुछ ऐसा किया जिससे ये पूरी तरह साफ नजर आ रहा है कि भविष्य में नार्थ कोरिया की कमान एक महिला के हाथों में होगी. जू ए ने पहली बार अपने दादा और परदादा के समाधि पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर दौरा किया है. उत्तर कोरिया की मीडिया ने 2 जनवरी को उनके तस्वीर को जारी किया. इस दौरे के बाद से पिता के उत्तराधिकारी के रूप में जू ए की जगह और मजबूत कर दी है.

चौथी पीढ़ी की लीडर बन सकती हैं किम जोंग की बेटी

जू ए पिछले तीन सालों से सरकारी मीडिया में लागातर दिखाई दे रही हैं जिससे एनालिस्ट्स और साउथ कोरिया की इंटेलिजेंस एजेंसी के अंदाज़े बढ़ रहे हैं कि वह देश की चौथी पीढ़ी की लीडर बन सकती हैं. सरकारी न्यूज़ एजेंसी KCNA की तस्वीरों से पता चलता है कि किम के साथ 1 जनवरी को उनकी पत्नी, ली सोल जू और सीनियर अधिकारी भी विज़िट पर थे और जू ए अपने माता-पिता के बीच कुमसुसान पैलेस ऑफ़ द सन के मेन हॉल में थीं.

जासूसी एजेंसी ने पहले ही किया था खुलासा

उत्तर कोरिया की जासूसी एजेंसी ने पिछले साल ही एक बड़ा संकेत दे दिया था. उत्तर कोरिया की जासूसी एजेंसी ने बताया था कि जू ए को ही उत्तर कोरिया पर शासन करने की अगली कतार में समझा जा रहा है. साल 2022 में जू ऐ को सार्वजनिक रूप से पूरी दुनिया के सामने लाया गया था. 

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया तब उनके लिए  ‘प्यारी बच्ची’ और ‘मार्गदर्शन की महान व्यक्ति’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए थे. जो आम तौर परउत्तर कोरिया में टॉप ऑर्डर के नेताओं और उत्तराधिकारियों के लिए रिजर्व है. साल 2022 से पहले जू ऐ के अस्तित्व की एकमात्र पुष्टि पूर्व एनबीए स्टार डेनिस रोडमैन से हुई थी, जिन्होंने 2013 में नॉर्थ कोरिया की यात्रा की थी.

2010 के दशक की शुरुआत में हुआ था किम जू ए का जन्म

किम जू ए जिनके बारे में माना जाता है कि उनका जन्म 2010 के दशक की शुरुआत में हुआ था . सरकारी मीडिया के मुताबिक गुरुवार को वह इस साल के नए साल के सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. सितंबर में वह अपने पिता के साथ अपनी पहली पब्लिक विदेश यात्रा पर बीजिंग गई थीं. 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST