<

कौन थे गलवान झड़प के हीरो कर्नल बी.संतोष कुमार, क्या है सलमान खान की आगामी फिल्म के पीछे की असली कहानी

सलमान खान की आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान गलवान की घाटी पर हुई झड़प पर बनाई गई है. हालांकि ये जानना जरूरी है कि आखिर इस कहानी के असली हीरो कौन थे और इसकी असली कहानी क्या है?

Battle of Galwan Hero Real Story: हाल ही में सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हुआ. फिल्म में गलवान की हिंसक झड़प को दिखाया जाएगा, जो सच्ची घटना पर आधारित है. ये फिल्म बिहार रेजिमेंट द्वारा चीन के सैनिकों से हुई झड़प पर आधारित है. 2020 के संघर्ष के दौरान निहत्थे सैनिकों की संख्या कम होने के बावजूद बहादुरी से लड़ने और भारतीय संप्रभुता की रक्षा के लिए दुश्मन से लड़ाई लड़ी. इसमें सबसे बड़ी बात ये थी कि वे लाठी डंडों और पत्थरों से लड़े और उन्होंने चीन सैनिकों को मार भगाया था. इसी झड़प में एक हीरो थे कर्नल बी. संतोष कुमार. उन्होंने सैनिकों का नेतृत्व किया और सैनिकों को भगाया. 

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प पर आधारित है. हालांकि ये फिल्म कर्नल बी. संतोष कुमार की सीधी बायोपिक नहीं है. ये फिल्म गलवान झड़प की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक एक्शन-ड्रामा है. इस फिल्म के तहत कर्नल और दूसरे जवानों को शहादत दी गई है.

कौन हैं कर्नल बी. संतोष कुमार?

बता दें कि गलवान घाटी में हुए झड़प के हीरो कर्नल बी. संतोष बाबू थे. वे 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. उन्होंने 15 जून 2020 को हुई गलवान घाटी झड़प में अदम्य साहस दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनके शहीद होने के बाद मरणोपरांत उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया. 

कर्नल बी. संतोष कुमाक तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के रहने वाले हैं. वे बूचपन से ही अनुशासित और देशप्रेमी थे. उन्हें साल 2004 में सेना में कमीशन मिला और वे 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर बने. 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में उन्होंने सैनिकों का नेतृत्व किया. उन्होंने भारतीय क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने वाले चीनी सैनिकों को रोका. उन्होंने और उनकी टीम ने निहत्थे होकर भी चीनी सेना का जमकर विरोध किया.

इसी दौरान उनके सिर पर भीषण चोट लगी और वे बर्फीले पाानी में गिरने से वे शहीद हो गए थे. उन्होंने भारतीय सैनिकों को बहादुरी से लड़ने के लिए प्रेरित ही नहीं किया बल्कि इस युद्ध को जीता भी. मरणोपरांत उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पुरस्कार, महावीर चक्र से नवाजा गया.

बैटल ऑफ गलवान से कर्नल संतोष बाबू का कनेक्शन

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान 2020 की गलवान घाटी झड़प की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. इसमें उस युद्ध में शामिल सैनिकों और कर्नल संतोष बाबू जैसे नायकों की वारती दिखाई गई है. हालांकि ये फिल्म संतोष बाबू की सीधी बायोपिक नहीं है. सलमान खान ने इस फिल्म में कर्नल और दूसरे बहादुर सैनिकों के जज्बे और बहादुरी को दिखाने की कोशिश की है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST