<
Categories: विदेश

PAK के सपोर्ट में आए ट्रंप, आसिफ बोले धैर्य जवाब दे चुका, अफगान सेना चीफ ने कहा- उंगली का जवाब मुक्के से देंगे

Pak-Afghan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान का तनाव अब कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है. दोनों देशों की सेनाओं ने मोर्चा संभाला हुआ है.

Pak-Afghan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान का तनाव अब कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है. दोनों देशों की सेनाओं ने मोर्चा संभाला हुआ है. रातभर चले हवाई हमले और जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों देशों में अब तकरार और तेज हो गई है.

तालिबान और पाकिस्तानी सेना के आमने-सामने आने के बाद से हालात और भी गंभीर हो गए हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच हुए मसले को लेकर अब तक के बड़े अपडेट्स. 

1. तालिबान ने किए हवाई हमले

तालिबान की ओर से यह दावा किया गया है कि उसकी एयरफोर्स ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से अटैक किए और नुकसान पहुंचाया. इस मसले पर तालिबान के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि अब तक किए गए सभी ऑपरेशन सौ फीसदी सक्सेसफुल रहे हैं. 

2. निशाने पर हैं कई ठिकाने

तालिबान के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे फैजाबाद मिलिट्री कैंप, नौशेरा कैंट एरिया, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद पर सटीक हमले को अंजाम दिया गया. 

3. पाकिस्तान को दिया तगड़ा जवाब

तालिबान की ओर से यह जवाबी कार्रवाई तब हुई जब पाकिस्तान ने गुरुवार रात को काबुल, कंधार और पक्तिया में अटैक किया था. इससे अफगानिस्तान में काफी नुकसान हुआ था. साथ ही अफगानिस्तान गवर्नमेंट ने रिहायशी इलाकों में हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगाया. अफगान सरकार ने जानकारी देते हुए कहा कि नांगरहार के एक रिफ्यूजी कैंप पर मिसाइल गिरी, जिससे 13 अफगानी नागरिक गंभीर तौर पर घायल हुए. अफगानिस्तान ने इसे रिहायशी इलाके पर हमला करार दिया. 

4. तालिबान का पाकिस्तानी सैनिक मारने का दावा

दोनों ओर से चल रहे हमले में नुकसान होना लाजमी है. अफगान रक्षा मंत्रालय की ओर से यह दावा किया गया कि डूरंड रेखा के नजदीक जमीनी एक्शन में कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई. साथ ही यह भी कहा गया कि दो मिलिट्री बेस और 19 पोस्ट पर अफगान ने कब्जा किया.

5. कई चौकियां छोड़कर भागे पाक सैनिक

तालिबान ने यह दावा किया कि तकरीबन चार घंटे तक संघर्ष चलता रहा. फिर भी हम मोर्चे पर डटे रहे और पीछे नहीं हटे. इससे बड़ी तादात में गोला बारूद को जब्त किया गया. वहीं, तालिबान ने यह दावा भी किया कि उन्होंने एक पाकिस्तानी टैंक को नष्ट किया और सेना के एक वाहन को कब्जे में लिया है. 

6. पाकिस्तान का पलटवार

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने अफगान पर हमले में दावा किया कि पाकिस्तान की सेना ने 133 अफगानी लड़ाकों को मारा और साथ ही 200 से अधिक लड़ाकों को घायल कर दिया. हालांकि, इस मामले पर अफगानिस्तान की ओर दावा किया गया कि उसके सिर्फ 8 सैनिकों की जानें गई हैं. 

7. पाक ने कहा पहले अफगानिस्तान ने फायरिंग शुरू की

दोनों देशों के बीच जंग की शुरुआत पर पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अफगानी सेना ने बिना वजह के आधी रात को बॉर्डर पर गोलीबारी की थी. इसके बाद पाकिस्तान ने मोर्चा संभालते हुए ऑपरेशन गजाब लिल-हक के तहत हवाई हमले स्टार्ट किए थे. 

8. उंगली का जवाब मुक्के से देंगे

 हमले के बाद अफगान आर्मी चीफ फसीहुद्दीन फितरत ने पाक को यह वॉर्निंग भी दी है कि यदि हमारी तरफ कोई उंगली भी उठाएगा तो हम उसका जवाब मुक्के से देंगे. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद तक महफूज नहीं रहेगा. आर्मी चीफ ने कहा कि अफगान सेना किसी भी हमले का जोरदार निर्णायक जवाब देने में सक्षम है. हम पीछे नहीं हटेंगे. 

9. पाकिस्तान ने कहा खुली जंग के हालात

दोनों देशों की ओर से हुए हमले पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारा धैर्य अब जवाब दे चुका है और मामला हाथ से निकल गया है. उन्होंने कहा कि अब अफगानिस्तान से हमारी खुली जंग के हालात हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि सबसे पहले हमला अफगानिस्तान ने ही किया था.

10. ट्रंप ने किया पाकिस्तान का सपोर्ट

पाक-अफगा के बीच हुई जंग में अब अमेरिका भी उतर गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध में पाकिस्तान का सपोर्ट की घोषणा कर दी. ट्रंप ने कहा कि मैं पाकिस्तान के साथ हूं. उनके पास महान नेता हैं और मैं उनसे बहुत अच्छी तरह मिलता हूं. यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव को और भी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल, देखना होगा आगे क्या स्थिति बनती है?

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के वीडियो ने मचाया बवाल, लेबनान को खत्म करने के लिए इस्तेमाल हो रही है अमेरिकी फंडिंग!

लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…

Last Updated: April 9, 2026 22:09:23 IST

Hyundai: Creta का समर एडिशन लॉन्च, हर वेरिएंट में मिलेंगे नए फीचर्स, ऑन-रोड कीमत क्या है?

Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:55 IST