<
Categories: विदेश

कर्जा चुकाते-चुकाते बिक जाएगा पाकिस्तान? भीख मांगने की आदत ने डुबा दी PAK की अर्थव्यवस्था, हैरान कर देगा नया सर्वे

Pakistan Economic Survey: पाकिस्तान की ओर से जारी आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि पड़ोसी देश का कर्ज अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर संकट गहरा गया है।

India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Economic Survey: पाकिस्तान दुनियाभर से कर्ज लेता है और अपने लोगों और देश का विकास करने की बजाय उसे आतंकवाद पर खर्च करता है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। कर्ज पर निर्भर पाकिस्तान की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। पाकिस्तान की ओर से जारी आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि पड़ोसी देश का कर्ज अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर संकट गहरा गया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने सोमवार (9 जून 2025) को अपने देश का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 जारी किया।

मार्च 2025 तक पाकिस्तान पर कितना कर्ज था?

सीएनएन 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने कहा है कि 31 मार्च 2025 तक उसका कुल कर्ज 76,007 अरब पाकिस्तानी रुपये (76 ट्रिलियन) तक पहुंच गया है, जो उसके इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा कर्ज है। इसका मतलब है कि भारतीय रुपये में यह कर्ज 23.1 ट्रिलियन रुपये और 269.344 अमेरिकी डॉलर है। पाकिस्तान का यह कर्ज पिछले चार सालों में लगभग दोगुना हो गया है, क्योंकि 2020-21 में यह कर्ज 39,860 अरब रुपये था। जबकि पिछले 10 सालों में यह कर्ज करीब पांच गुना बढ़ा है।

पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ कम रहेगी

पाकिस्तान सरकार ने जो आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया है। उसके अनुसार वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ सिर्फ 1.37 फीसदी, दूसरी तिमाही में 1.53 फीसदी और तीसरी तिमाही में 2.4 फीसदी रहेगी। ऐसा लगातार तीसरे साल है जब पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ काफी कम रहेगी।

मित्र देशों के सामने भी हाथ फैलाता है पाकिस्तान

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ-साथ मित्र देशों के सामने भी राहत पैकेज मांगने के लिए हाथ फैलाता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने यहां तक ​​कह दिया कि जब हम किसी मित्र देश में जाते हैं या फोन करते हैं तो उन्हें लगता है कि हम उनके पास पैसे मांगने आए हैं। उन्होंने पहले कहा था कि छोटी अर्थव्यवस्थाएं भी पाकिस्तान से आगे निकल गई हैं और हम पिछले 75 सालों से भीख का कटोरा लेकर घूम रहे हैं।

अभय चौटाला की अगुवाई में 10 जून को इनेलो करेगी पानीपत में ‘जबरदस्त’ रोष प्रदर्शन, आखिर क्या है इस प्रदर्शन की वजह, पढ़ें पूरी ख़बर

भारत आईएमएफ और विश्व बैंक के सामने यह मुद्दा उठाता रहा है कि पाकिस्तान दुनिया भर से मिलने वाली सहायता का दुरुपयोग भारत के खिलाफ आतंकवाद के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कर रहा है। विश्व बैंक के अनुसार भारत ने रिकॉर्ड संख्या में अपने लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की करीब 45 फीसदी आबादी गरीबी में जी रही है, जबकि 16.5 लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे हैं।

300 पार शुगर को भी झट से कंट्रोल कर लेता है ये छोटा सा हरा पत्ता, इन 100 बिमारियों का भी है कट्टर दुशमन, बस एक हफ्ते कर लें सेवन, फिर देखें कमाल

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST