<

Caught On CCTV: ‘5 हजार दो, FIR दर्ज कराओ…’ लखनऊ में वर्दीधारी सिपाही की रिश्वतखोरी CCTV में कैद; पुलिस महकमे में हड़कंप

Caught On CCTV: लखनऊ के रहीमाबाद थाने के सिपाही प्रेम नारायण पर मुकदमा दर्ज कराने के बदले 5 हजार की रिश्वत लेने का आरोप है, जिसकी घटना दुकान के CCTV में कैद हो गई.

Caught On CCTV: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. रहीमाबाद थाने में तैनात सिपाही प्रेम नारायण पर मुकदमा दर्ज कराने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है. हैरानी की बात यह है कि सिपाही की कथित रिश्वतखोरी का पूरा मामला दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दुकान में बुलाकर लिए 5 हजार रुपये

जानकारी के मुताबिक, यह मामला रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तेरवा तिराहे स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान का है. बताया जा रहा है कि एक पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा था. आरोप है कि सिपाही प्रेम नारायण ने उससे मुकदमा दर्ज कराने के बदले पैसों की मांग की. इसके बाद सिपाही ने पीड़ित को दुकान पर बुलाया, जहां बातचीत के दौरान उसने 5 हजार रुपये लिए. CCTV फुटेज में वर्दी पहने सिपाही कथित तौर पर रुपये गिनकर अपनी जेब में रखता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

तबादले के बाद भी थाने में बना रहा सक्रिय

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, सिपाही प्रेम नारायण का काफी समय पहले प्रशासनिक आधार पर दूसरे थाने में तबादला कर दिया गया था. इसके बावजूद उसकी रवानगी दर्ज नहीं की गई थी और वह रहीमाबाद इलाके में सक्रिय था. आरोप यह भी है कि वह थाना प्रभारी का करीबी माना जाता था.

ये भी पढ़ें:  Paragliding Accident: आसमान में उड़ा था खुशी-खुशी, नीचे आया तो… नोएडा के युवक की पैराग्लाइडिंग में दर्दनाक मौत, पायलट की लापरवाही या कुछ और

पहले दरोगा पर भी लगा था रिश्वत मांगने का आरोप

रहीमाबाद थाने में रिश्वतखोरी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले उपनिरीक्षक उमेश यादव पर एक मामले को खत्म करने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था. इस मामले की जांच ACP मलिहाबाद को सौंपी गई थी. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि वायरल CCTV वीडियो और सिपाही पर लगे आरोपों के बाद विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढ़ें:Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Bajaj Finance के शेयरों में 3% तक की तेजी, ₹17,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में कंपनी, QIP का फ्लोर प्राइस ₹992.25 त

बजाज फाइनेंस के शेयर 3% तक चढ़े. कंपनी ₹17,500 करोड़ जुटाएगी. QIP का फ्लोर प्राइस…

Last Updated: November 12, 2026 10:53:00 IST

Watch Video: सड़क पर मौत बनकर दौड़ा जंगली हाथी! बुलेट सवार युवक को पटककर पैरों से धकेला, चंद सेकंड में बदल गया मंजर

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता…

Last Updated: November 12, 2026 10:46:03 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट, एक किलो का भाव का दाम जानें यहां; दिल्ली से मुंबई तक ताजा रेट

Silver Rate Today 12 November 2026: दिल्ली-NCR समेत देश के प्रमुख शहरों में चीनी की…

Last Updated: November 12, 2026 10:41:32 IST

Etah Crime News: प्यार में अंधी थी महिला, प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, खेत में मिले सुराग

Etah Crime: उत्तर प्रदेश के एटा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर…

Last Updated: November 12, 2026 10:35:43 IST

सरकारी मंत्रालयों में अब EV खरीदने की तैयारी! पुरानी कारों की जगह आएंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां

केंद्र सरकार के दफ्तरों में पुरानी सरकारी कारों की जगह EV को प्राथमिकता मिलेगी. जानकारी…

Last Updated: November 12, 2026 10:26:27 IST

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड; आपके शहर में आज का ताजा भाव

Gold Rate Today 12 November 2026: देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव…

Last Updated: November 12, 2026 10:07:36 IST