India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:पाकिस्तानी जेलों में कैद मछुआरे अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। कई मछुआरे अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन फिर भी उन्हें रिहा नहीं किया गया है। हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तान को आने वाले दिनों में भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा करने का अल्टीमेटम दिया था, अल्टीमेटम काम कर गया और अब शनिवार को पाकिस्तानी जेलों में कैद 22 मछुआरे रिहा हो जाएंगे।
पाकिस्तानी जेलों में कैद करीब 22 भारतीय मछुआरे आज जेलों से रिहा होकर अपने वतन भारत आएंगे। ये मछुआरे अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचेंगे।
pakistan
ये लोग गुजरात के रहने वाले हैं जो मछली पकड़ते समय गलती से पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गए थे। जिसके चलते पाकिस्तानी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। ये लोग अपनी सजा पूरी करने के बाद आज अपने देश लौटेंगे।
पाकिस्तान और भारत समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर अक्सर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मछुआरों को शनिवार दोपहर अटारी-वाघा बॉर्डर पर राज्य मत्स्य विभाग की टीम को सौंप दिया जाएगा। मछुआरे गुजरात के अलग-अलग इलाकों से हैं और उन्हें ट्रेन से राज्य भेजा जाएगा।
नदी में मछली पकड़ते समय मछुआरों को पता ही नहीं चलता कि वे कब दूसरे देश की सीमा में प्रवेश कर गए हैं, जिसके कारण ये लोग पकड़े जाते हैं। उन्हें जेल में डालकर प्रताड़ित किया जाता है। उन्हें कई दिनों तक भूखा भी रखा जाता है।
उन्हें पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कच्छ तट से अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करके पाकिस्तान में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन तब से वे पाकिस्तान में अपनी जेल की सजा पूरी कर चुके हैं। 22 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में अपनी जेल की सजा पूरी कर चुके हैं और भारत ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि भी कर दी है।
शांति से चोरी करने दो नहीं तो सबको जान से मार दूंगा, चोरी से पहले चोर ने लिखा धमकी भरा लेटर