होम / PM Modi Greece Speech: पीएम मोदी ने ग्रीस को बताई चंद्रयान-3 कि कामयाबी, कहा- आपके दिल में भारत धड़कता…

PM Modi Greece Speech: पीएम मोदी ने ग्रीस को बताई चंद्रयान-3 कि कामयाबी, कहा- आपके दिल में भारत धड़कता…

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 25, 2023, 10:48 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi Greece Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (25 अगस्त) को एथेंस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि मैं परिवार के बीच आया हूं। ये सावन का महीना है, भगवान शिव का महीना है इस पवित्र महीने में, देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है भारत को दुनिया भर से बधाई मिल रही है हर हिंदुस्तानी को बधाई मिल रही है।

हमारे यहां धरती को मां चांद को मामा कहा जाता हैं- पीएम मोदी 

पीएम ने कहा कि हमारे यहां तो वैसे भी चन्द्रमा को मामा कहा जाता है। हमारी धरती माता ने रक्षा बंधन के तौर पर धरती से चन्द्रमा की और चंद्रयान भेजा और चन्द्रमा ने भी अपनी बहन धरती की राखी का मान रखा। जब जश्न का माहौल होता है, उत्सव का माहौल होता है, तो मन करता है कि जल्दी से जल्दी अपने परिवार के लोगों के बीच पहुंच जाएं, मैं अपने परिवारजनों के बीच आ गया हूं।

आपके दिल में भारत धड़कता है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है। आपके चेहरे कहते हैं कि आप दुनिया में कहीं भी हों, आपके दिल में भारत धड़कता है। चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर मैं आपको एक बार फिर बधाई देता हूं।

140 करोड़ भारतीय इस सम्मान के पात्र हैं- पीएम मोदी 

ग्रीस की ओर से ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किए जाने पर पीएम ने कहा कि आपने देखा कि ग्रीस सरकार ने मुझे ग्रीस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। आप सभी इस सम्मान के पात्र हैं, 140 करोड़ भारतीय इस सम्मान के पात्र हैं मैं इस सम्मान को मां भारती की संतानों को समर्पित करता हूं।

ये भी पढ़ें- Festival Of Ideas: 2024 लेकसभा चुनाव के लिए चंद्रयान-3 BJP का बड़ा हथियार है? जैसे सवाल पर जानें क्या बोले भाजपा नेता बिप्लब कुमार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Diljit Dosanjh: कनाडा में बजा पंजाबी गानों का डंका, दिलजीत दोसांझ ने वैंकूवर स्टेडियम में इतिहास रचा- Indianews
Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
Uttar Pradesh: बिजनौर में बारात होने वाली थी रवाना, शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की मौत- Indianews
India-China Border: ड्रैगन कर रहा भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य, भारत के लिए यह परियोजना बना सिरदर्द -India News
Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
ADVERTISEMENT