Hindi News / International / Putin Increased The Strength Of Troops Amid Reports Of Reconciliation In The Russia Ukraine War World News In Hindi China America India Army Strength

पुतिन ने बनाया ऐसा प्लान जेलेंस्की की उड़ जाएगी नींद, किस मामले में अमेरिका को भी छोड़ा पीछे?

Russia Ukraine War रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की टेंशन अब फिर से बढ़ने वाली है। दरअसल मामला ये है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक बार फिर अपनी आर्मी की ताकत बढ़ाने जा रहे हैं।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की टेंशन अब फिर से बढ़ने वाली है। दरअसल मामला ये है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक बार फिर अपनी आर्मी की ताकत बढ़ाने जा रहे हैं। उन्होंने रूसी सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। पुतिन के आदेश के मुताबिक रूसी सेना में 1.80 लाख सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इससे रूसी आर्मी में सक्रिय जवानों की संख्या 15 लाख हो जाएगी।  सेना में 180000 सैनिक बढ़ाए जाने के बाद 15 लाख एक्टिव सैनिकों की ताकत के साथ रूस की सेना चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना हो जाएगी। यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद ये तीसरा मौका है, जब पुतिन ने 2022 के बाद सैनिकों की संख्या बढ़ाई है।  इस फैसले से अमेरिका के साथ-साथ नाटो देशों की नींद उड़ने वाली है। 

सैन्यकर्मियों की संख्या के हिसाब से रूस दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है

क्रेमलिन के आदेश के मुताबिक इस बढ़ोतरी के बाद रूस के कुल सैन्यकर्मियों की संख्या करीब 24 लाख हो जाएगी। पुतिन ने रूसी सशस्त्र बलों की कुल संख्या को 23 लाख 80 हजार करने का आदेश दिया है। इसमें 15 लाख सक्रिय सैनिक होंगे। रूसी सेना में शामिल होने वाले ये नए जवान स्टाफ दिसंबर से ड्यूटी पर आ जाएंगे और अपनी सेवा देंगे। एक्टिव सैनिकों के मामले में रूस से आगे अब केवल चीन ही है। अमेरिका तक को रूस ने पीछे छोड़ दिया है। चीन के पास करीब 20 लाख एक्टिव सैन्यकर्मी हैं।  तो वहीं अगर हम भारत की बात करें तो भारत के पास करीब 14 लाख एक्टिव सैन्य जवान हैं। 

भारत में मुस्लिमों के साथ…Trump सरकार ने ये क्या कह दिया? RAW पर भी प्रतिबंध लगाने की कही बात

Russia Ukraine War (रूस-यूक्रेन युद्ध)

ईद मिलाद के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, बिहार से लेकर राजस्थान तक घुमाया, देखकर भड़क जाएगा हर हिंदुस्तानी

यूक्रेन-रूस युद्ध पर क्या पड़ेगा इसका असर? 

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला करने के बाद से पुतिन तीसरी बार अपनी सेना का विस्तार कर रहे हैं। पुतिन का यह नया आदेश जेलेंस्की के लिए बड़े टेंशन से कम नहीं है। रूस को अमेरिका समेत नाटो देश अलग-थलग करने और पुतिन को तोड़ने में लगे हैं। मगर पुतिन झुकने की जगह और अपनी ताकत को बढ़ा रहे हैं। जेलेंस्की भले ही यूक्रेन जंग में युद्ध विराम चाहते हैं, मगर पुतिन के इरादों से लग नहीं रहा कि वह जंग इतनी जल्दी खत्म होने देंगे। हालांकि, पुतिन अपनी शर्तों पर सीजफायर चाहते हैं। आर्मी की संख्या को बढ़ाने के पीछे की मकसद यह भी हो सकता है कि वह युद्ध को अभी और लंबा खींचना चाहते हैं। 

इस भारतीय सनसनी ने खोला वर्ल्ड कप 2023 में सफलता का राज, जानें किसको दिया इसका श्रेय

रूस लगातार बढ़ा रहा सैनिकों की संख्या

अगस्त 2022 में पुतिन ने 1,37,000 सैनिकों की वृद्धि का आदेश दिया था। इससे रूसी सेना में जवानों की संख्या 20 लाख से थोड़ी अधिक हो गई थी। इसमें 11.5 लाख एक्टिव सैनिक शामिल थे। फिर इसके बाद दिसंबर में व्लादिमीर पुतिन ने 1,70,000 सैनिकों के एक और आधिकारिक विस्तार का आदेश दिया, जिससे कुल संख्या 13.2 लाख हो गई। पुतिन के इस कदम से अब जेलेंस्की खौफ में होंगे। एक्टिव सैनिकों की संख्या से अमेरिका भी कम टेंशन में नहीं होगा।

‘भगवान दिल्ली को बचाए, अफजल गुरु के लिए लड़ने वाले परिवार की बेटी’, Atishi के CM बनते ही किसने उखाड़े गड़े मुर्दे?

Tags:

#russia ukraine war newsIndia newsrussia ukraine warRussian President Vladimir PutinUkraineVladimir PutinWorld News In Hindiइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue