होम / Russia-Ukraine: शांति वार्ता को लेकर राष्ट्रपति पुतिन का बयान, यूक्रेन को लेकर कही ये बड़ी बात

Russia-Ukraine: शांति वार्ता को लेकर राष्ट्रपति पुतिन का बयान, यूक्रेन को लेकर कही ये बड़ी बात

Shubham Pathak • LAST UPDATED : November 23, 2023, 3:45 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, रूस ने कभी भी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से मना नहीं किया है। इसके साथ ही पुतिन ने वार्ता प्रक्रिया से पीछे हटने का सारा दोष यूक्रेन पर मढ़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, जी20 लीडर्स समिट में वर्चुअल संबोधन में पुतिन ने कहा, सैन्य कार्रवाई लोगों के लिए त्रासदी पूर्ण है। दुनिया को इस बारे में सोचना चाहिए कि इस त्रासदी को कैसे रोका जाए। कुछ नेताओं ने अपने भाषणों में कहा कि वे यूक्रेन में रूस की जारी आक्रामकता से हैरान हैं।

पुतिन का संबोधन

जानकारी के लिए बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन ने संबोधन में आगे कहा कि, दुनिया के लिए सामूहिक और सर्वसम्मति वाले निर्णयों की आवश्यकता है। दुनिया एक कठिन दौर से गुजर रहा है। वैश्विक आर्थिक विकास के नए केंद्र उभर रहे हैं। वैश्विक निवेश, व्यापार, उपभोग एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिकी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में समस्याएं ज्यादा बढ़ रही है। रूस इस क्षेत्र में अपने सभी दायित्वों को पूरा करता है। इसके साथ ही पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि, रूस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की संतुलित उपलब्धि, पृथ्वी की जलवायु, जैव विविधता के संरक्षण, विश्व अर्थव्यवस्था के डिजिटल परिवर्तन में योगदान देना जारी रखेगा। साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस जी20 के भीतर गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।

ये भी पढ़े

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

 Indonesia Dual Citizenship: इंडोनेशिया कर रहा दोहरी नागरिकता देने की तैयारी, यहां जानें पूरी डीटेल- indianews
Goldy Brar Death: जिंदा है सिद्धू मूसे वाला का हत्यारा गोल्डी बराड़! जानें क्या है मौत की अपवाह के पीछे की सच्चाई-Indianews
अल्लू अर्जुन के गाने ‘पुष्पा पुष्पा’ पर झूमे Karan Johar, पोस्ट शेयर कर बताया ‘तूफान’ -Indianews
May Panchak 2024: आज से पंचक की शुरुआत, इस बीच भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है भारी नुकसान!- indianews
Delhi School Holidays 2024: दिल्ली स्कूलों को मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत, समर वेकेशन का ऐलान; यहां जानें तारीख- indianews
दोबारा शादी करना चाहती हैं Manisha Koirala! तलाक और कैंसर से लड़ने पर तोड़ी चुप्पी -Indianews
नहीं रही पार्श्व गायिका Uma Ramanan, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -Indianews
ADVERTISEMENT