इंडिया न्यूज, कीव : यूक्रेन पर रूस द्वारा 24 फरवरी से लगातार हमले जारी हैं। रूस जहां यूक्रेन के खिलाफ अपनी थल सेना का इस्तेमाल कर रहा है वहीं वह हवाई हमले भी कर रहा है। रूस के हमलों से यूक्रेन में तबाही का मंजर चारों तरफ दिखाई दे रहा है। यूक्रेन की ज्यादात्तर इमारतें खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं।
इस युद्ध के कारण लाखों लोगों ने यूक्रेन से पलायन किया है। इसके साथ ही हजारों लोगों की मौत भी हुई है। दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी रूस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यही कारण है कि चार माह से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है लेकिन रूस यूक्रेन पर कब्जा करने में सफल नहीं हो पाया है। यूके्रन के सैनिकों ने भी रूस का काफी नुकसान किया है।
पिछले कुछ दिनों से रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। ताजा मामले में रूसी सेना ने यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर के एक शॉपिंग मॉल पर मिसाइल दागी है। मंगलवार सुबह यूक्रेन इमरजेंसी सर्विसेज के चीफ ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में अब 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जिस वक्त हमला हुआ उस समय मॉल में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन के कई बड़े शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। इसी के चलते लाखों लोगों को पलायन करके पड़ौसी देशों में शरण लेनी पड़ी थी। अब रूसी सेना लिसीचेंस्क शहर के नजदीक पहुंच गई है। इसी के चलते यूक्रेन के अधिकारियों ने लिसीचेंस्क के लोगों से आग्रह किया है कि वह अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह चले जाएं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.