होम / Russia Ukraine War: नाटो सीमा के पास पुतिन ने तैनात किए परमाणु बमवर्षक विमान, अमेरिका ने बढ़ाई यूक्रेन की सैन्य सहायता

Russia Ukraine War: नाटो सीमा के पास पुतिन ने तैनात किए परमाणु बमवर्षक विमान, अमेरिका ने बढ़ाई यूक्रेन की सैन्य सहायता

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 15, 2022, 9:57 am IST

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग बढ़ती ही जा रही है। क्रीमिया पुल पर धमाके तथा नाटो की सदस्यता लेने की जिद पर अड़े यूक्रेन पर भड़के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। खबर के मुताबिक नाटो देशों की सीमा के पास रूस ने अपने परमाणु बमवर्षक विमान तैनात कर दिए हैं।

आपको बता दें कि यूक्रेन को अमेरिका ने 72.50 करोड़ डॉलर की और सैन्य मदद मंजूर की है। राष्ट्रपति पुतिन का यूक्रेन और रूस को जोड़ने वाले क्रीमिया पुल पर बम धमाके से पारा चढ़ गया है। रूस ने इसका जवाब देते हुए यूक्रेन के कई शहरों में जबरदस्त बमबारी की थी। इसके अलावा तीसरे विश्व युद्ध की भी उन्होंने चेतावनी दी थी।

20 मील की दूरी पर परमाणु बमवर्षक तैनात

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार नाटो के यूरोपीय सदस्य देशों की सीमा से राष्ट्रपति पुतिन ने केवल 20 मील की दूरी पर परमाणु बमवर्षक 11 विमान तैनात किए हैं। अमेरिकी उपग्रह संचालन करने वाली एजेंसी प्लैनेट लैब्स द्वारा की गई फोटोज के आधार पर इस रिपोर्ट में दावा किया है।

बता दें कि रूसी TU-160 और TU-95 परमाणु बमवर्षक विमानों को नॉर्वे की सीमा से 20 मील से भी कम दूरी पर तैनात किया गया है। परमाणु हथियारों से ये लड़ाकू विमान हमले में सक्षम हैं। 7 अक्टूबर को उपग्रह से इन फोटोज को लिया गया था। कोल्स्की प्रायद्वीप स्थित रूसी सैन्य अड्डे ओलेन्या पर 7 Tu-160 बमवर्षक तथा 4 Tu-95 विमान इनमें दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: तुर्की की कोयला खादान में बड़ा धमाका, 22 की मौत, हादसे में कई घायल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

SRH VS RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 202 रन का लक्ष्य-Indianews
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर हफ्तेभर में किया तीसरी बार हमला, 14 नागरिक घायल
Ajay Devgn की बेटी न्यासा संग Akshay Kumar के बेटे आरव यूरोप में मना रहें वेकेशन, ओरी ने शेयर की तस्वीरें -Indianews
T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना रखने को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कही यह बात-Indianews
Laddu Gopal Bhog: हफ्ते के सातों दिन कान्हा जी को अलग-अलग लगाएं भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा -Indianews
T20 World Cup 2024: ICC ने की 2024 टी20 विश्व कप एंथम की घोषणा , देखें-Indianews
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर इस स्तोत्र का जरूर पढ़े पाठ, विष्णु और मां लक्ष्मी होंगे प्रसन्न -indianews
ADVERTISEMENT