Hindi News / International / Russia Ukraine War Ukraine Has Given Putin Sleepless Nights It Has Captured So Many Russian Settlements579923

यूक्रेन ने उड़ाई पुतिन के रातों की नींद, रूस के इतने बस्तियों पर किया कब्जा

Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना के सामने रूसी सेना कमजोर पड़ती नजर आ रही है, क्योंकि यूक्रेन ने रूसी सीमा पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के सैन्य कमांडर जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने इसकी पुष्टि की है।

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना के सामने रूसी सेना कमजोर पड़ती नजर आ रही है, क्योंकि यूक्रेन ने रूसी सीमा पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के सैन्य कमांडर जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। वहीं, रूस की तरफ से बमबारी भी की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क में 1000 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी इस बारे में बयान जारी किया है। उन्होंने टेलीग्राम चैनल पर यह जानकारी साझा की है।

रूस को लगा बड़ा झटका

बता दें कि, रूस के कुर्स्क इलाके में यूक्रेनी सेना का हमला द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूसी धरती पर सबसे बड़ा हमला है। यह रूसी सेना के लिए बड़ा झटका है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिसमें दिखाया गया कि यूक्रेनी सेना ने रूसी इलाके में अपने देश का झंडा फहराया। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक सैनिक इमारत के पास जाता है और दीवार पर खड़े एक साथी सैनिक को झंडा सौंपता है। सैनिक इमारत पर यूक्रेनी झंडा फहराते हैं। वीडियो में यूक्रेनी सैनिक रूसी झंडे को जमीन पर फेंकते भी नजर आ रहे हैं।

‘करीबी रिश्तों का दौर खत्म…’ कनाडा के PM ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश को दी ऐसी धमकी, निकल गई ट्रंप की सारी हेकड़ी

Russia Ukraine War

इजरायल के खिलाफ हमास ने छेड़ी जंग, ईरान से पहले Tel Aviv पर दागी मिसाइलें

यूक्रेनी हमले में 12 नागरिकों की मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी सेना 40 किलोमीटर के मोर्चे पर 12 किलोमीटर तक के इलाके में घुस आई है। उसने 28 रूसी बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। इस हमले में 12 नागरिक मारे गए हैं और 121 घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 लाख 21 हजार लोगों को अपने घरों से भागना भी पड़ा है। वहीं, रूस भी हमले का जवाब दे रहा है। दरअसल, रूस ने कुर्स्क में कई जगहों पर थर्मोबैरिक बम गिराए हैं। हालांकि, बम गिरने की जगह और इससे हुए नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। रूस के इस कदम की कई देशों ने आलोचना की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

देश छोड़ कर भागने के बाद पहली बार Sheikh Hasina ने तोड़ी चुप्पी, बांग्लादेश को लगेगी मिर्ची

Tags:

#russia ukraine war newsindianewslatest india newsNewsindiarussia ukraine warRussia Ukraine War UpdatesRussian armytoday india newsUkraine Warukrainian armyVladimir Putinइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue