<
Categories: विदेश

सऊदी के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की 142 साल में मौत, 110 साल की उम्र में शादी और बच्ची

सऊदी अरबिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है. उन्होंने 142 साल में अंतिम सांस ली. उन्होंने 110 साल की उम्र में अंतिम बार शादी की और उनकी एक बेटी भी हुई. उन्होंने सऊदी अरब को रेगिस्तान से तरक्की तक का सफर तय करते हुए देखा.

Naseer Al Wadai Death: सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति नासिर बिन रदान अल राशिद अल वदई का 142 साल की उम्र में इंतकाल हो गया. दक्षिणी सऊदी अरब के धहरान अल जनूब में उनके जनाजे की नमाज अदा की गई. इसके बाद उनके पैतृक गांव अल राशिद में सुपुर्दे खाक किया गया. कहा जाता है कि उन्होंने लगभग 7000 लोगों को अंतिम विदाई दी. बताया जाता है कि नासिर अल वदई का जन्म उस दौर में हुआ था जब सऊदी अरब का एकीकरण नहीं हुआ था. उन्होंने किंग अब्दुल अजीज से लेकर मौजूदा बादशाह किंग सलमान तक का दौर देखा है. 

नासिर अल वदई का परिवार

बता दें कि नासिर अल वदई की 32 बेगम थीं और उनके 134 बच्चे और पोते-पोतियां हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो नासिर अल वदई बेहद धार्मिक इंसान थे. उन्होंने 40 से ज्यादा बार हज अदा किया. नासिर अल वदई को सिर्फ लंबी उम्र का नहीं, बल्कि मजबूत ईमान और सब्र का प्रतीक भी माना जाता है. 

कबीलाई समाज से आधुनिक राष्ट्र तक का सफर

कहा जाता है कि उनका जीवन सऊदी अरब के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक बदलावों का जीता जागता दस्तावेज है. लोग कहते हैं कि वे उस पीढ़ी के आखिरी गवाह थे, जिन्होंने सऊदी अरब को कबीलाई समाज से आधुनिक राष्ट्र बनते देखा.

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

अब 142 साल की उम्र में उनका इंतकाल हो गया. उनके इंतकाल की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग उन्हें faith, patience और long life का उदाहरण मान रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि नासिर अल वदई सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि सऊदी अरब की चलती फिरती ऐतिहासिक किताब थे. 

आने वाली पीढ़ियों को सबक

सऊदी अरब में नासिर अल वदई की जिंदगी इंसानी हौसले, आस्था और सादगी की मिसाल बनी रहेगी. 142 साल की उम्र में उनकी जिंदगी खत्म जरूर हो गई लेकिन उनकी जिंदगी आने वाली पीढ़ियों को लंबी उम्र के साथ ही बेहतर जिंदगी जीने का सबक भी देती रहेगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST