<

सुनील गावस्कर की टीम इंडिया को फटकार, बोले- हार से सबक मिलेगा, लेकिन न्यूजीलैंड आसानी से….

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत को इससे सबक मिलेगा लेकिन न्यूजीलैंड की टीम इतनी आसानी से कैसे जीत गया.

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में कीवी टीम vs 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की. न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि न्यूजीलैंड की टीम 285 रनों के लक्ष्य को इतनी सहजता से हासिल कर लेगी. आइए जानते हैं और उन्होंने  और क्या क्या कहा?

गावस्कर के मुताबिक मैच से पहले हालात ऐसे लग रहे थे कि भारतीय गेंदबाज इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर सकते हैं.  पिच भी ऐसी नहीं थी जहां बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने में आसानी हो, लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताया. उन्होंने डैरिल मिचेल की पारी को बेहद खास बताया और कहा कि उन्होंने बिना किसी जल्दबाज़ी के मैच को अपने नियंत्रण में रखा. वहीं विल यंग के साथ बनी लंबी साझेदारी ने भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बढ़ा दिया और मुकाबला धीरे-धीरे भारत के हाथ से निकलता चला गया.

टीम इंडिया को सबक मिलेगा

गावस्कर ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड की टीम ने दौड़कर रन लेने पर खास फोकस किया, जिससे भारतीय फील्डिंग यूनिट लगातार दबाव में रही. इसी वजह से गेंदबाज़ अपनी योजना को सही ढंग से लागू नहीं कर सके. पूर्व कप्तान का मानना है कि इस हार से भारतीय टीम को सबक मिलेगा और आने वाले मैच में गेंदबाज़ी व फील्डिंग दोनों में सुधार करना ज़रूरी होगा.

तीसरा वनडे इंदौर में 18 तारीख को

बता दें कि डेरिल मिचेल की नाबाद 131 रन की पारी से न्यूजीलैंड ने राजकोट में दूसरे वनडे में 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट की जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. सीरीज का निर्णायक मैच इंदौर में खेला जाएगा, जो 18 जनवरी को होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. जो भी टीम इस मुकाबले में जीतेगी वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाजी मारती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST