India News (इंडिया न्यूज), Asteroid 2024 YR4 Collision : इस वक्त दुनियाभर के वैज्ञानिकों के हाथ पैर फूले हुए हैं और इसके पीछे की वजह स्पेस से लगभग 60 हजार किमी की स्पीड से आ रहा एक उल्कापिंड है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एस्टेरॉयड बड़े से बड़े शहर को तबाह कर सकता है। इस बात का भी दावा किया ज रहा है कि जब ये एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराएगा तब 500 परमाणु बम फटने जैसी तबाही होगी। इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 YR4 है।
इसकी खोज ने दुनिया भर की स्पेस एजेंसियों में खलबली मचा दी है। ये एस्टेरॉयड कहां गिरेगा इसको लेकर वैज्ञानिकों ने कुछ अनुमान लगाए हैं। इसी कड़ी में नासा की ओर से वित्तपोषित कैटालिना स्काई सर्वे प्रोजेक्ट के इंजीनियर डेविड रैंकिन ने एस्टेरॉयड की वर्तमान स्थिति के आधार पर जोखिम का नक्शा बनाया है।
Asteroid 2024 YR4 Collision : भारत पर भी खतरा मंडरा रहा है खतरा
जिसके बाद भारत पर भी खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि इसमें भारत के भी कुछ हिस्से दिखाई दे रहे हैं। नासा के मुताबिक 2024 YR4 अगर 2032 में पृथ्वी से टकराता है, तो यह दक्षिण अमेरिका के उत्तरी हिस्से से लेकर प्रशांत महासागर,उप-सहारा अफ्रीका और एशिया तक फैले एक पतले बैंड में कहीं भी गिर सकता है।
भारत के लिए खतरे की घंटी इसलिए है क्योंकि नासा की तरफ सेबनाए गए मैप में भारत का चेन्नई भी शामिल है। यह एस्टेरॉयड 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकरा सकता है। नासा के मुताबिक इस एस्टेरॉयड का धरती से टकराने की संभावना 48 में 1 है। वहीं अगर इसके साइज कीबात करें तो इसका व्यास 90 मीटर है, जो लगभग अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बराबर है। प्रस्तावित कॉरिडोर में एक बड़ा क्षेत्र समुद्र का है। लेकिन अगर यह किसी आबादी वाले क्षेत्र में गिरता है तो तबाही मच सकती है।
सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह पृथ्वी से टकराता है तो 8 मेगाटन टीएनटी का विस्फोट कर सकता है, जो हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 500 गुना ज्यादा ताकतवर होगा। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तबाही किस स्तर की होगी। इसी वजह से दिसंबर 2024 में खोजे गए इस एस्टेरॉयड को नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) के सबसे खतरनाक एस्टेरॉयड की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। बता दें कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 हास के समय में एकमात्र ऐसा बड़ा एस्टेरॉयड है, जिसके पृथ्वी से टकराने की संभावना 1 फीसदी से ज्यादा है।
इसके अलावा जिन देशों को एस्टेरॉयड 2024 YR4 से सबसे ज्यादा खतरा है उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया, सूडान, नाइजीरिया, वेनेजुएला, कोलंबिया और इक्वाडोर जैसे देश शामिल हैं। वहीं जहां पर यह गिरेगा, वहां इसका प्रभाव तीव्रता पर भी निर्भर करेगा।