Hindi News / International / Spreading Dangerous Diseases In Pakistan After Floods

बाढ़ के बाद पाकिस्तान में मंडराया बीमारियों का खतरा, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह

इंडिया न्यूज, इस्लामाबाद (Dangerous Diseases in Pakistan): पाकिस्तान में बाढ़ ने हजारों लोगों पर कहर बरपाया है। अभी भी बहुत सारे हिस्से पानी में डूबे हुए हैं। लेकिन बाढ़ का पानी कम होने के बाद पाकिस्तान में अब बहुत सी बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है। इसी के देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) […]

BY: Bharat Mehndiratta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, इस्लामाबाद (Dangerous Diseases in Pakistan): पाकिस्तान में बाढ़ ने हजारों लोगों पर कहर बरपाया है। अभी भी बहुत सारे हिस्से पानी में डूबे हुए हैं। लेकिन बाढ़ का पानी कम होने के बाद पाकिस्तान में अब बहुत सी बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है। इसी के देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मलेरिया, डेंगू बुखार, साथ ही साथ अन्य पानी और वेक्टर जनित बीमारियों के अतिरिक्त प्रसार के जोखिम के बारे में चेतावनी दी है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पाकिस्तान में अब स्वास्थ्य चिंताएं बढ़ रही हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक, टेड्रोस अदनोम घेबियस ने कहा कि संगठन ने पाकिस्तान की स्थिति को ‘ग्रेड 3 आपातकाल’ के रूप में वर्गीकृत किया है, जिसे इसकी आंतरिक ग्रेडिंग प्रणाली का उच्चतम स्तर माना जाता है।

‘गौरी, शाहीन, गजनवी भारत के लिए रखे गए हैं…’ भारत के पलटवार से कांपा पाकिस्तान, रेल मंत्री ने फिर अलापा परमाणु बम का राग

Dangerous Diseases in Pakistan

उधर, पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी देश में बड़े पैमाने पर बीमारियों के फैलने की चेतावनी जारी है। बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक लोग मारे गये हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। महीनों की भारी बारिश के बाद दस्त और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी मुख्य वजह बाढ़ में फंसे हुए लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाना है।

जून से अब तक 1200 लोगों की मौत

पाकिस्तान में जून से अब तक लगभग 1,200 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों को अब जलजनित बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 880 से अधिक क्लीनिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं और डब्ल्यूएचओ की ओर से दक्षिण एशियाई देश पाकिस्तान में आपातकालीन स्वास्थ्य राहत प्रयासों के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की गयी है।

ये भी पढ़ें : आज से बदल गए ये नियम, आपकी जेब और लाइफ पर डालेंगे असर

ये भी पढ़ें : ताइवान ने मार गिराया अज्ञात ड्रोन, चीनी ड्रोन पर भी दागे थे वार्निंग शॉट्स

ये भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा आलीशान बंगला, तस्वीरें देखकर हैरान रह जाएंगे आप

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया महम अनाज मंडी का दौरा, कहीं तुलाई की समस्या तो कहीं धीमी गति से हो रहा था उठान, मौके पर ही डीसी से की बात
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया महम अनाज मंडी का दौरा, कहीं तुलाई की समस्या तो कहीं धीमी गति से हो रहा था उठान, मौके पर ही डीसी से की बात
पंचकुला में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्स्व कार्यक्रम, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी हुए समारोह में शामिल
पंचकुला में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्स्व कार्यक्रम, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी हुए समारोह में शामिल
‘किस दीन की बात कर रहे हो’, असदुद्दीन ओवैसी की PAK को दो टूक, कश्मीर को लेकर कह दी बड़ी बात
‘किस दीन की बात कर रहे हो’, असदुद्दीन ओवैसी की PAK को दो टूक, कश्मीर को लेकर कह दी बड़ी बात
क्या हुआ हम ‘रिटायर’ फौजी हैं, देश के सम्मान की ख़ातिर ‘जज़्बा’ आज भी कायम, पीएम कहे तो आज भी लड़ाई लड़ने को तैयार, पूर्व सैनिकों ने निकाला जुलूस
क्या हुआ हम ‘रिटायर’ फौजी हैं, देश के सम्मान की ख़ातिर ‘जज़्बा’ आज भी कायम, पीएम कहे तो आज भी लड़ाई लड़ने को तैयार, पूर्व सैनिकों ने निकाला जुलूस
‘सर्जिकल स्ट्राइक का समय नहीं…’ पाकिस्तान पर भारत के एक्शन को लेकर अभिषेक बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार से की ये मांग
‘सर्जिकल स्ट्राइक का समय नहीं…’ पाकिस्तान पर भारत के एक्शन को लेकर अभिषेक बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार से की ये मांग
Advertisement · Scroll to continue