होम / श्रीलंका की नौसेना ने 22 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

श्रीलंका की नौसेना ने 22 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 22, 2023, 6:47 pm IST

इंडिया न्यूज (India News) (indian fishermen arrested): 22 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है।मछुआरों पर आरोप है कि वो जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के उत्तर पश्चिम में उसके जलक्षेत्र में मछलियों को पकड़ रहे थे। इस बात की जानकारी गुरुवार (22 जून) को अधिकारियों दी।

  • चार नौकाओं को किया गया जब्त 
  • श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछलियों को पकड़ रहे थे मछुआरे

मछुआरों को देर रात नेदुनथीवु के पास से पकड़ा गया

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने एक एक बयान में कहा कि बुधवार  ( 21 जून) देर रात श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले भारतीय नौकाओं को खदेड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इसमें कहा गया है कि रामनाथपुरम, पुडुकोट्टई और नागपट्टिनम जिलों के रहने वाले तमिलनाडु के मछुआरों को देर रात नेदुनथीवु के पास से पकड़ा गया और चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया। बाद में उन्हें कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य पालन निरीक्षक को सौंप दिया गया।

डॉ एस रामदास ने मछुआरों की गिरफ्तारी की निंदा 

बता दे श्रीलंकाई नौसेना मछली पकड़ने वाली विदेशी नौकाओं की अवैध मछली पकड़ने की प्रथाओं को रोकने के लिए अपने जल क्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चलाती है। तमिलनाडु में राजनीतिक दल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉ एस रामदास ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों की गिरफ्तारी की निंदा की है।

डॉ एस रामदास ने ट्वीट कर कही यह बात

डॉ एस रामदास ने एक ट्वीट में कहा कि मछुआरों के मुद्दे सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा के लिए गठित भारत-श्रीलंका संयुक्त समिति को भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का स्थायी समाधान खोजने के लिए तत्काल बुलाया जाना चाहिए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rakhi Sawant Hospitalized: बीमार हुई राखी सावंत, अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिखीं एक्ट्रेस -Indianews
IMD: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में और सताएगी गर्मी, लू के लिए अलर्ट जारी-indianews
Delhi Air Pollution: दिल्ली के वायु प्रदूषण से कैसे सुरक्षित रहें? यहां जाने शानदार तरीका-indianews
Delhi: पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद ने सीएम केजरीवाल को भेजा नया इस्तीफा पत्र, पिछले महीने लगाए थे ये गंभीर आरोप-Indianews
Petrol Diesel Price: पेट्रोल, डीजल की ताजा कीमतें जारी, 15 मई को अपने शहर में जानें कच्चे तेल के दाम- indianews
Aaj Ka Panchang: 15 मई का पंचांग, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त- indianews
Pakistan: पाकिस्तानी राजनेताओं के विदेशी एकाउंट में है अरबो की संपत्ति, फिर भी पाई-पाई को मोहताज है देश-Indianews
ADVERTISEMENT