इंडिया न्यूज, लंदन:
(Suicide Whatsapp Group) इंग्लैंड में एक ऐसा वाट्सएप्प ग्रुप सामने आया है जिसमें ग्रुप के सदस्यों को सुसाइड करने की ट्रेनिंग दी जाती थी। इस ग्रुप का खुलासा पुलिस ने तब किया जब एक महिला ने इस ग्रुप को ज्वाइन करने के बाद अपनी जान दे दी। इतना ही नहीं, पुलिस को 3 ऐसे लोगों की लाश मिली है जिन्होंने इस सुसाइड ग्रुप को ज्वाइन किया हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है।
दरअसल, इंग्लैंड के पोर्ट्सलैंड में एक महिला ने वॉट्सऐप पर ऐसा ग्रुप जॉइन कर लिया जहां सुसाइड करने की ट्रेनिंग मिलती थी। ग्रुप ज्वाइन करने कुछ ही समय में उस महिला की लाश लोगों को मिली। महिला की उम्र 20 साल बताई जा रही है। पहले यह मामला आत्महत्या का समझ रही थी लेकिन जब पुलिस ने अलग-अलग एंगल पर जांच करना शुरू किया तो चौंकाने वाले खुलासे होते गए। पुलिस ने महिला की मौत से जुड़े तीन अन्य लोगों की लाशें भी बरामद की हैं। ये सभी लोग एक ऐसे वॉट्सऐप ग्रुप के सदस्य थे जहां पर सुसाइड करने के तौर-तरीकों पर चर्चा होती थी। इस वॉट्सऐप ग्रुप का नाम ‘Suicide Whatsapp Group’ था। इस ग्रुप को महिला ने जॉइन कर रखा था। जॉइन करते ही महिला ने सुसाइड कर लिया। हालांकि पुलिस ने महिला के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं।
Suicide Whatsapp Group
बताया जा रहा है कि आखिर बार ग्रुप को ज्वाइन करने के बाद मरने वाली महिला की पारिवारिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इस कारण वह डिप्रेशन की शिकार थी। वह कई बार अपने घर से लापता भी हो चुकी थी, इस साल भी वह तीन बार बिना बताए कहीं चली गई थी। उसने कई बार खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की थी। महिला की पारिवारिक स्थितियां ऐसी रहीं कि वह हमेशा डिप्रेशन में रही और फिर इस महिला ने यह वॉट्सऐप ग्रुप ज्वाइन कर लिया था। हालांकि बताया जा रहा है कि मौत से कुछ हफ्ते पहले तक उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था लेकिन फिर इस ग्रुप पर चर्चा के बाद उसने सुसाइड कर लिया है।