India News (इंडिया न्यूज), Sunita Williams Latest News : पिछले आठ महीनों से सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में हैं या कह लें फंसे हुए हैं। अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर (ISS) रुकना पड़ा है। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर दोनों जल्द ही धरती पर वापस आने वाले हैं और इसकी तारीख भी सामने आ गई है। CNN के साथ एक इंटरव्यू में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने वापसी का समय साफ कर दिया है। दोनों ने बताया कि अगले महीने वो लोग पृथ्वी पर वापसी करेंगे। इसके लिए नासा का क्रू-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से लॉन्च होगा। इस मिशन के तहत ही
दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाया जाएगा।
इसके अलावा क्रू-10 मिशन नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐन मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोसमोस के कॉस्मोनॉट किरिल पेस्कोव को ISS पर छह महीने के मिशन पर ले जाएगा।
Sunita Williams Latest News : इस दिन पृथ्वी पर वापस लौटेंगी भारत की बेटी Sunita Williams
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रू-10 के स्पेस में पहुंचने के बाद स्पेस स्टेशन पर हैंडओवर की प्रक्रिया चलेगी। इस वक्त स्पेस स्टेशन की कमांडर सुनीता विलियम्स हैं। क्रू-10 के ISS में पहुंचने के बाद सुनीता अपना कमांड सौंपेंगी। फिर वापस लौटने वाले अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होंगे। इसके बाद 19 मार्च को स्पेस स्टेशन से अलग हो जाएगा।
दुनिया के इन महा शक्तिशाली 9 देशों के पास है हाइड्रोजन बम, भारत से टकराने की गलती की तो…
पिछले आठ महीनों से अतंरिक्ष में रहने की वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और स्पेस एक्स के सीईओ दावा कर रहे थे कि अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़ दिया गया है। इसको लेकर सुनीता विलियम्स ने यह भी कहा कि वह नहीं मानतीं कि वे स्पेस में फंसे हैं या उन्हें छोड़ दिया गया है। उनके साथी बुच विल्मोर ने कहा, यह बयानबाजी होती रही है। पहले दिन से यह कहानी रही है कि हम फंसे हैं या छोड़ दिए गए हैं या अटके हुए हैं। मैं इसे समझता हूं। हम दोनों इसे समझते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। विलियम्स ने विल्मोर की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि उनका लंबा प्रवास हमेशा एक संभावना थी। विलियम्स ने आगे रहा कि हमें स्टारलाइनर में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसा हुआ भी, इसलिए कोई हैरानी की बात नहीं है। हम पहले से ही इसके लिए तैयार थे।
याद दिला दें कि दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में गए थे। बाद में हीलियम लीक होने के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में देरी हुई। इसके बाद बोइंग स्टारलाइनर को अंतरिक्ष से खाली पृथ्वी पर लौटना पड़ा। हाल ही में उन्होंने किसी महिला की ओर से सबसे लंबे समय तक के स्पेसवॉक का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। उनके नाम 62 घंटे और 6 मिनट के स्पेसवॉक का रेकॉर्ड है।