Hindi News / International / Taliban Government Taliban Reneged On Promise As Soon As Government Was Formed

Taliban Government: सरकार बनते ही वादे से मुकरा तालिबान

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: तालिबान ने कहा था कि वह तालिबानी सरकार (Taliban Government) बनते ही महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करेगा, लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की प्रमुख मिशेल बाचेलेत (Michelle Bachelet) ने कहा है कि तालिबान (Taliban) ने महिलाओं के मामले में अपने वादों को […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
तालिबान ने कहा था कि वह तालिबानी सरकार (Taliban Government) बनते ही महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करेगा, लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की प्रमुख मिशेल बाचेलेत (Michelle Bachelet) ने कहा है कि तालिबान (Taliban) ने महिलाओं के मामले में अपने वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने मानवाधिकार परिषद को बताया कि तालिबान के कब्जे के बाद उसके द्वारा की गई बातों से जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। तालिबान के शासन (Taliban Government) में महिलाएं, अल्पसंख्यक, जातीय और धार्मिक समुदाय अपने अधिकारों के प्रति चिंतित हैं। पिछले तीन सप्ताह के तालिबान के कार्य निराश करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान ने पूर्व सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को आम माफी के वादे को भी पूरा नहीं किया है।

Taliban Government stopping women from working

कामकाजी महिलाओं को अब घर में ही रहने का फरमान दिया जा रहा है। पूर्व की सरकार में नौकरी कर रही महिलाओं को अब तालिबान काम पर लौटने से जबरन रोक रहा है। भारत से विधि स्नातक शगुफा नाजिबी ने बताया कि वह दस साल से अफगान संसद में काम कर रही हैं। जब वह काम पर लौटीं तो उन्हें डरा-धमकाकर वापस लौटा दिया गया। अफगान सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पांच हजार से ज्यादा महिलाएं तो मिलिट्री सेक्टर में ही काम करती हैं। अब महिलाएं यहां सरकार से वापसी का अधिकार मांग रही हैं।

क्या दिन आ गए हैं, न विकास-न रोजगार, वर्क फ्रॉम होम पर लड़ा जा रहा इस देश में राष्ट्रीय चुनाव

Taliban Government

Talibani Leader: तालिबानी नेता बरादर ने जारी किया आडियो क्लिप

Taliban Government crossed his limits

कंधार में एक महिला डॉक्टर के घर में घुसकर तालिबान ने जबर्दस्त तोड़फोड़ की, महिला और उसके परिवार को कई घंटे तक यातना दीं। बाद में उसके परिवार के चार सदस्यों और एक पड़ोसी को उठा ले गए। एक अन्य घटना में महिलाओं के प्रदर्शन में भाग लेने पर एक कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई की, उस पर कोड़े बरसाए। कंधार की रहने वाली महिला डॉक्टर फाहिमा रहमती शहर की बड़ी डॉक्टर और अधिकार कार्यकर्ता हैं। वह चैरिटी के लिए होप फाउंडेशन संस्था चलाती हैं। इस संस्था के माध्यम से वह गरीब लोगों की मदद करती हैं। इनके घर में अचानक तालिबान ने धावा बोल दिया। घटना के संबंध में एक अधिकार कार्यकर्ता ने वीडियो वायरल किया है।

Taliban Government fighters lashed out on activist

इधर काबुल में महिलाओं के प्रदर्शन में भाग लेने पर एक अधिकार कार्यकर्ता हबीबुल्लाह फरजाद पर तालिबान ने कोड़े बरसाए और उसे मार-मारकर लहूलुहान कर दिया। अफगानिस्तान में तालिबान अब अधिकार कार्यकतार्ओं पर कहर बरपा रहा है। फरजाद ने बताया कि तालिबान ने मुझे कमरे में बंद कर कोड़े बरसाए और मरणासन्न समझकर पटक गए। इसके पहले एक महिला अधिकार कार्यकर्ता और पत्रकार सायरा सलीम के साथ भी तालिबान ने बुरी तरह मारपीट की थी।

Taliban had told how their rule would be as Taliban Government
  • अफगानिस्तान में महिलाएं शरिया कानून के तहत वह स्वतंत्र होगीं। शरिया कानून के तहत उन्हें आजादी और अधिकार प्रदान किए जाएंगे। तालिबान ने कहा कि महिलाएं स्वास्थ्य क्षेत्र और शिक्षा क्षेत्र में काम करने के लिए स्वतंत्र होंगी। इसके पहले के तालिबान शासन में महिलाओं को इस तरह के अधिकार नहीं थे।
  • प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि किसी भी आतंकवादी संगठन को अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल नहीं करने देंगे। उसने कहा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ साजिश रचने या हमला करने में नहीं होने दिया जाएगा।
  • अफगान सैनिकों के साथ या अफगान सरकार के सदस्यों से बदला नहीं लिया जाएगा। तालिबान शासन उन्हें माफ करती है। उसने कहा कि किसी दूतावास या संस्था को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। उनकी पूरी सुरक्षा होगी। अफगानिस्तान में कोई किसी का अपहरण नहीं करेगा।
  • देश में मीडिया की आजादी पर तालिबान ने कहा कि मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने की आजादी होगी। प्रवक्ता ने कहा कि देश में काम करने वाले पत्रकारों को अफगानिस्तान के मूल्यों का पूरा ध्यान रखना होगा। हालांकि, मीडिया में महिलाओं के प्रवेश पर मौन रहा।
  • देश की अर्थव्यवस्था को सुधारा जाएगा। लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जाएगा। तालिबान की पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को लागू करने की है, ताकि देश शांति और स्थिरता कायम हो सके। प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि अशरफ गनी की सरकार किसी को सुरक्षा नहीं प्रदान कर सकी, लेकिन तालिबान सबको सुरक्षा प्रदान करेगा।

तालिबानी सैनिक का सिर कलम कर जश्न मना रहे, वीडियो वायरल

Tags:

Taliban Government
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue