होम / Taliban Restrictions in Afghanistan: अफगानिस्तान में गाना सुनना गुनाह, 10 लोगों को लिया गया हिरासत

Taliban Restrictions in Afghanistan: अफगानिस्तान में गाना सुनना गुनाह, 10 लोगों को लिया गया हिरासत

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 8, 2024, 12:17 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Taliban Restrictions in Afghanistan: अफगानिस्तान में गाना सुनना गुनाह, 10 लोगों को लिया गया हिरासत

Taliban Restrictions in Afghanistan

India News (इंडिया न्यूज़), Taliban Restrictions in Afghanistan: अफगानिस्तान में अपने शासन के बाद तालिबान ने आम लोगों पर प्रतिबंध लगाना जारी रखा है। तालिबान ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और हाल ही में गाने सुनने पर लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

गाना सुनने पर 10 लोग गिरफ्तार

तखर प्रांत के सूत्रों ने बताया कि, अफगानिस्तान के येंगी काला जिले में गाने सुनने और संगीत वाद्ययंत्र बजाने के आरोप में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि तालिबान ने पिछले दो सालों से अफगानिस्तान के लोगों पर प्रतिबंध लगाना जारी रखा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी मे बताया गया कि, लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। तालिबान लड़ाकों ने सोमवार को येंगी कला जिले के सफी मंगल गांव में एक घर पर छापा मारा और कम से कम 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से संगीत सुनने का एक उपकरण मिला।

संगीत बजाने और नाचने पर प्रतिबंध

इधर, स्थानीय तालिबान अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नाचने, गाने सुनने और संगीत वाद्ययंत्र बजाने के आरोप में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आपको बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए संगीत बजाने और नाचने पर प्रतिबंध लगा रखा है। मिली जानकारी के मुताबिक, तालिबान शासन में किसी को भी संगीत वाद्ययंत्र बजाने, गाने या डांस करने की इजाजत नहीं है। यह नियम शादी समारोहों पर भी लागू होते हैं। ऐसा करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी। तालिबान ने देश भर में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर संचालित करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

आर्थिक असुरक्षा का बढ़ा संकट

इधर, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने पिछले महीने जारी अपनी रिपोर्ट में तालिबान शासन के तहत बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर अफगानिस्तान में असुरक्षा का संकेत दिया था। यूएनडीपी की रिपोर्ट से पता चला है कि अफगानिस्तान के 69 फीसदी लोगों के पास रहने के लिए अच्छी जगह नहीं है। उन्हें स्वास्थ्य देखभाल, जरूरी सामान और नौकरी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

Also read:- 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT