Hindi News /
International /
The Country In Which The War Is Going On Will Become A Powerful Hindu Nation Nostradamuss Shocking Prediction About Sanatan
जिस देश में चल रहा है जंग हिंदू राष्ट्र बनेगा वो ताकतवर देश, सनातन को लेकर नास्त्रेदमस की हैरान करने वाली भविष्यवाणी
India News (इंडिया न्यूज),Nostradamus Predictions 2025: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल डी नास्त्रेदमस अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं।उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर भी कई बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। […]
India News (इंडिया न्यूज),Nostradamus Predictions 2025: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल डी नास्त्रेदमस अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं।उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर भी कई बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। इस दौरान उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि आने वाले समय में एक देश हिंदू धर्म अपनाएगा।
हिंदू राष्ट्र बनेगा ये देश
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले समय में दक्षिण भारत से एक नेता उभरेगा। यह नेता पूरी दुनिया को एकजुट करेगा। इसके बाद रूस साम्यवाद को त्यागकर हिंदू धर्म अपनाएगा। इस दौरान रूस दूसरे देशों में भी हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार करेगा।
नास्त्रेदमस की कुछ भविष्यवाणियों की व्याख्या कहती है कि 21वीं सदी में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा और इसका आध्यात्मिक दर्शन (हिंदू धर्म सहित) पूरी दुनिया में फैल सकता है।
उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि भारत से एक शक्तिशाली और करिश्माई नेता उभरेगा, जो दुनिया की राजनीति और अध्यात्म को प्रभावित करेगा। कई लोग इसे आधुनिक भारतीय नेताओं से जोड़ते हैं।
नास्त्रेदमस ने एक ऐसे समय का संकेत दिया था जब भारतीय संस्कृति, योग और वेदांत का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। आज योग और ध्यान पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुके हैं, जिसे कुछ लोग उनकी भविष्यवाणी से जोड़ते हैं।
फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के अनुसार, प्रदूषण और अन्य कारणों से जलवायु परिवर्तन बहुत गंभीर रूप ले लेगा। वर्ष 2025 में इतनी भीषण गर्म हवाएं चलेंगी, जो पहले कभी महसूस नहीं की गई होंगी। इस जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर यूरोप में देखने को मिलेगा।