India News (इंडिया न्यूज),Mohamed Al Fayed:मिस्र के एक अरबपति के मरने के बाद उसको लेकर जो खुलासे हो रहे हैं उसे जान पूरी दुनिया हैरान है। बता दें इस शख्स पर एक-दो नहीं बल्कि 37 से ज्यादा महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया है। लोग उसे ‘राक्षस’ कह रहे हैं। मिस्र के इस अरबपति का नाम मोहम्मद अल फयाद है। ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के साथ एक कार दुर्घटना में उसके बेटे डोडी अल फयाद की मौत हो गई थी। अल फयाद मशहूर लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर हर्ड्स के मालिक थे। पिछले साल 94 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। इसके बाद एक-एक कर महिलाएं सामने आने लगीं। कोर्ट में केस दर्ज होने लगे। अब वकीलों ने बताया है कि अब तक 37 महिलाओं ने केस दर्ज कराया है। उस पर रेप का आरोप लगा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये महिलाएं किसी एक देश की नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया से लेकर इटली और अमेरिका तक की महिलाओं ने अल फयाद पर रेप का आरोप लगाया है।
पांच महिलाओं ने बताया कि जब वे लंदन में हरद के स्टोर में काम कर रही थीं, तब अल फय्याद ने उनके साथ बलात्कार किया। कोर्ट में 20 से अधिक महिलाओं ने गवाही भी दी है। इनमें से एक लड़की की उम्र महज 16 साल थी, जब अल फय्याद ने उसके साथ क्रूरता की। बीबीसी ने इस पर ‘अल-फय्याद- द प्रिडेटर एट हरद’ नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसमें महिलाओं ने जो बातें बताई हैं, उसे जानकर लोग दंग रह गए। अल फय्याद ही नहीं, कई अन्य लोगों ने भी महिलाओं के साथ गलत काम किया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय अल फय्याद इसे छिपाता रहा।
Mohamed Al Fayed
हेरोल्ड के स्टोर के नए मालिक भी खुलासे से हैरान हैं। स्टोर ने इसके लिए माफी भी मांगी है। महिलाओं का केस लड़ रहे डीन आर्मस्ट्रांग ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लड़कियां वहां पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम करती थीं। अल फय्याद इंसान नहीं बल्कि राक्षस था। उसने कई लड़कियों पर कई बार हमला किया। उसने उन्हें अपना शिकार बनाया। 19 साल की लड़की ने बताया, “मुझसे पूछे बिना ही एड्स की जांच करवाई गई। मेरी यौन संचारित बीमारियों की जांच की गई। मेरी वर्जिनिटी की जांच की गई। जब कई लड़कियों ने आवाज उठाने की कोशिश की तो उन्हें धमकाया गया। उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। अब यह पूरी कहानी कोर्ट में सामने आ रही है।”