संबंधित खबरें
PM Modi की अमेरिका में Trump से हुई थी तीखी बहस, राष्ट्रपति ने खुद कर दिया उस बातचीत का खुलासा
भारत के खिलाफ युवाओं की आर्मी उतारने वाला है बांग्लादेश, क्या जंग की तैयारी कर रही हैं Yunus सरकार?
अमेरिकी-रूस वार्ता के बाद आग बबूला हुए Zelensky, Putin को छोड़ Trump की लगा दी जमकर क्लास, अब क्या करेगा US
US में फिर हुआ Covid-19 जैसा हाल, अस्पतालों का हुआ हाल बेहाल, मौत का आंकड़ा जान Trump के फूले हाथ पैर
इस मुस्लिम देश में उठा भयंकर बवाल, सबकुछ छोड़कर विदेश भागे 3 नेता, बहाने सुनकर छूट जाएगी हंसी
शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर हुए सर्वे ने मोदी सरकार की उड़ाई नींद, वहीं Yunus के चेहरे पर आई मुस्कान, जाने क्या है मामला?
India News (इंडिया न्यूज),Indonesia:जहां इस समय भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हो रहा है। वहीं एक ऐसा मुस्लिम देश है जहां के लोग हिंदुओं से बहुत प्यार करते हैं। यह देश दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के तौर पर पहले नंबर पर आता है जो भारत के साथ दोस्ताना संबंध रखता है। इंडोनेशिया के लोग हिंदुओं का बहुत सम्मान करते हैं। बता दें यहां अच्छी संख्या में हिंदू भी रहते हैं।
इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है। करीब 28 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 87 फ़ीसदी लोग इस्लाम को मानते हैं। वहीं इस देश में 1.68 फ़ीसदी लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। यहां सबसे ज़्यादा हिंदू बाली और सुमात्रा में रहते हैं।इंडोनेशिया में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 1500 मंदिर हैं। यहां के मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बने हैं। हिंदू बहुल बाली में सबसे ज़्यादा मंदिर हैं. यहां हर बड़ी हिंदू कॉलोनी में एक मंदिर मिल जाएगा।
indonesia
इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर पूरी तरह हिंदुओं का शासन है। यह हिस्सा है बाली द्वीप, जहां की करीब 90 फीसदी आबादी हिंदू धर्म का पालन करती है। बाली द्वीप अपनी समृद्ध हिंदू संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के निवासी अपने धार्मिक त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों के लिए मशहूर हैं। बाली में स्थित मंदिर, जैसे उलुन दानू ब्राटन मंदिर और तन लोट मंदिर, पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। इन मंदिरों का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि वास्तुकला की दृष्टि से भी ये अद्भुत हैं।
इतिहास में, इंडोनेशिया में हिंदू धर्म का व्यापक प्रभाव था। 10वीं शताब्दी से पहले यहां हिंदू धर्म का पालन किया जाता था। इस्लाम के आगमन के बाद धीरे-धीरे इस्लाम का प्रभाव बढ़ने लगा, लेकिन बाली ने अपनी हिंदू पहचान को बनाए रखा। यह द्वीप एक ऐसी जगह है, जहां हिंदू धर्म की परंपराएं आज भी जीवित हैं।
बाली की संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है। यहाँ के प्रमुख त्यौहारों में न्येपी (नया साल), साइड और गंगुरंग शामिल हैं। इन त्यौहारों के दौरान स्थानीय लोग रंग-बिरंगे परिधान पहनते हैं और भव्य समारोह आयोजित करते हैं। यह द्वीप कला और संगीत का भी गढ़ है, जहाँ के लोग पारंपरिक नृत्य और संगीत में निपुण हैं।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.