<
Categories: विदेश

मिस्र में 4000 साल पुराने पिरामिड पर ड्रॉइंग करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार हुआ टूर गाइड, वीडियो वायरल

मिस्र के सक्कारा इलाके में स्थित प्रसिद्ध उनास पिरामिड (Pyramid of Unas) पर ड्रॉइंग बनाने पर एक टूर गाइड को गिरफ्तार कर लिया गया.

मिस्र का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. मिस्र के सक्कारा इलाके में स्थित प्रसिद्ध उनास पिरामिड (Pyramid of Unas) पर एक टूर गाइड ने चाक से ड्रॉइंग बनाई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

यह घटना एक वायरल वीडियो के जरिए सुर्खियों में आई, जिसके बाद मिस्र की आंतरिक मंत्रालय ने तुरंत जांच शुरू की और गाइड को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि मिस्र के कानून के अनुसार पिरामिडों पर ड्रॉइंग करना या उन्हें किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाना गैरकानूनी है.

घटना का पूरा विवरण

वीडियो में दिखाया गया है कि एक टूर गाइड रशियन पर्यटकों को पिरामिड के बारे में समझाते हुए इसके बाहरी हिस्से पर चाक से एक स्टिक फिगर या डायग्राम जैसा कुछ खींच रहा था. वह पिरामिड के निचले हिस्से की ओर झुककर निशान बना रहा था, जबकि पर्यटक पास ही खड़े होकर सुन रहे थे. गाइड ने निशान मिटाने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सका. स्थानीय पुरातत्व निरीक्षक ने इसकी शिकायत सक्कारा पर्यटन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई हुई.

X पर जारी एक बयान में, मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि गाइड ने पर्यटकों को स्थल के बारे में जानकारी देते समय “पिरामिडों में से एक के बाहरी आवरण पर चित्र बनाकर एक प्राचीन धरोहर को नुकसान पहुंचाया.” हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में व्यापक गीज़ा क्षेत्र का जिक्र किया गया था, लेकिन स्थानीय मीडिया ने बाद में स्मारक की पहचान सक्कारा स्थित उनास के पिरामिड के रूप में की. मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने बताया, “पूछताछ में गाइड ने अपना अपराध कबूल कर लिया. अधिकारियों ने तुरंत विशेषज्ञों को बुलाकर उन निशानों को साफ करवा दिया.”

उनास पिरामिड का महत्व

उनास पिरामिड मिस्र के पांचवीं राजवंश का अंतिम शाही पिरामिड है, जो लगभग 4400-4500 साल पुराना पिरामिड है. यह सक्कारा में स्थित है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है.  यह पिरामिड ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें सबसे पुराने ज्ञात पिरामिड ग्रंथ, यानी आंतरिक दीवारों पर खुदे हुए धार्मिक शिलालेख मौजूद हैं. फराओ उनास (2375-2345 ईसा पूर्व) के लिए बनाया गया यह स्मारक हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है. 

गाइड की प्रतिक्रिया और कानूनी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाइड ने माफी मांगते हुए कहा कि उसने ‘गंभीर गलती’ की है, लेकिन वह मिस्र की प्राचीन धरोहरों का सम्मान करता है. मिस्र के पुरातत्व संरक्षण कानून के तहत ऐसी हरकत पर जेल और जुर्माना हो सकता है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि आगे की डिटेल्स अभी जारी नहीं की गईं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST

Kaushambi murder case: शादी के लिए मां की हत्या की साजिश! प्रेमी ने घर में घुसकर ईंट से कूंचा सिर, बेटी समेत दो गिरफ्तार

Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…

Last Updated: November 23, 2026 22:16:38 IST

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…

Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

दहेज की रकम पर बिगड़ी बात, लौटने लगी बारात तो दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, युवक की जिद के आगे झुके दोनों परिवार

Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…

Last Updated: November 23, 2026 20:55:08 IST