India News (इंडिया न्यूज), Trump Talked With Putin : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बात हुई है। रूसी राष्ट्रपति से बात करने के बाद ट्रंप ने कहा कि वो और पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। बड़ी खबर ये है कि जल्द ही दोनों राष्ट्रअध्यक्ष किसी तीसरे देश में मुलाकात करेंगे। ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन से निजी तौर पर मुलाकात करेंगे, जो कि अमेरिका और रूस के अलावा किसी तीसरे देश में आयोजित होगी।
दोनों देशों के बीच फाइनल हुआ है कि ट्रंप और पुतिन सउदी अरब में बैठक करेंगे। फिलहाल अभी तक बैठक की तारीख सामने नहीं आई है। ट्रंप ने कहा कि अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी कई बार हमारी मुलाकात होगी। कभी वो हमारे यहां आएंगे और हम उनके यहां जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश के नेता सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को जानते हैं और वो हमारे मिलने के लिए एक बहुत अच्छी जगह हो सकती है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर मॉस्को की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नही आई है।
Trump Talked With Putin
हाल के समय में रूस के अधिकारियों ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था। जिससे ये पता चल सके कि दोनों देशों के नेताओं के बीच मुलाकात कहा होगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो रूस में इस बात का कुछ विरोध है, क्योंकि कुछ राजनयिक और खुफिया अधिकारी किंगडम और यूएई दोनों के अमेरिका के साथ काफी मजबूत सैन्य और सुरक्षा संबंधों की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके अलावा ट्रंप और पुतिन दोनों ने सऊदी अरब और यूएई के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित किए हैं।
बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पहले विदेशी राष्ट्र प्रमुख थे, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालने के बाद फोन किया था। इसके अलावा 2023 में पुतिन ने सऊदी अरब और यूएई का दौरा किया था। उस वक्त रूसी राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तारीफ की थी।