ADVERTISEMENT
होम / विदेश / यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की रूस को चेतावनी, कहा- 'आक्रमणकारियों को अजोव तट-यूक्रेनी क्रीमिया के पास जाने से डरना चाहिए'

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की रूस को चेतावनी, कहा- 'आक्रमणकारियों को अजोव तट-यूक्रेनी क्रीमिया के पास जाने से डरना चाहिए'

BY: Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 3, 2023, 10:47 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की रूस को चेतावनी, कहा- 'आक्रमणकारियों को अजोव तट-यूक्रेनी क्रीमिया के पास जाने से डरना चाहिए'

Russia-Ukrain War

India News (इंडिया न्यूज़), Russia-Ukrain War, नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि दुश्मन काला सागर में शर्तें तय नहीं करेगा। जेलेंस्की ने रविवार को एक संबोधन में कहा, “आक्रमणकारियों को हमारे यूक्रेनी क्रीमिया और हमारे आज़ोव सागर तट के पास आने से उतना ही डरना होगा। जितना रूसी जहाज पहले से ही हमारे काला सागर तट के पास आने से डरते हैं।”

बता दें कि साल 2014 में रूस ने काला सागर पर क्रीमिया प्रायद्वीप पर अपना कब्जा जमा लिया था। मगर रूस इसे पूर्वी-दक्षिणी यूक्रेन में अपने विशेष सैन्य अभियान के दायरे से बाहर मानते हुए आया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार, 1 जुलाई को इस बात का एलान किया कि रूस के कब्जे वाले ज़ापोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में एक गंभीर खतरा है। इसके साथ ही यहां पर धमाका करने के लिए रूस तकनीकी रूप से तैयार है।

दोनों देशों के बीच 17 महीने से जारी जंग

गौरतलब है कि करीब 17 महीने से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। 24 फरवरी 2022 को इस जंग की शुरूआत उस वक्त हुई थी जब रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ अपनी सेनाओं को विशेष सैन्य ऑपरेशन करने का आदेश दिया था। एक न्यूज एंजेसी के मुताबिक, 24 फरवरी 2022 से लेकर 21 मई 2023 तक इस युद्ध में करीब 15,117 नागरिकों की जान चली गई।

युद्ध में 3,54,000 रूसी और यूक्रेनी सैनिकों की मौत

वहीं अमेरिका के खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक इस युद्ध में करीबन 3,54,000 रूसी और यूक्रेनी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं। यूक्रेन ने मामले में यह नहीं साफ किया कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं। जबकि 21 सितंबर को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बताया था कि इस युद्ध के शुरू होने के बाद उसके 5,937 रूसी सैनिक मारे गए हैं।

Also Read-

Tags:

RussiaRussia-Ukrain Warयूक्रेनरूस

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT