<
Categories: विदेश

क्या है ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व? जिसके जरिए गिरफ्तार कर US लाए गए मादुरो; भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

US Strikes On Venezuela: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया.

US Strikes On Venezuela: अमेरिका ने साउथ अमेरिका के देश वेनेजुएला पर बड़ा हमला किया. इस हमले की सबसे खास बात ये रही कि एक लंबे ऑपरेशन के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अब वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने मादुरो की वाइस प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया है. अमेरिकी के अधिकारियों ने दावा किया है कि ‘एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ नाम के अभियान की योजना और अभ्यास कई महीनों से किया जा रहा था. जिसे 30 मिनट के अंदर ही पूरा कर लिया गया. और निकोलस मादुरो का शासन खत्म हो गया.
donald-trump-how-maduro-venezuela-operations-150-planes-30-minutes-operation

बहुत पहले से चल रही थी तैयारी

इस हमले की तैयारी बहुत पहले से चल रही था. क्योंकि अमेरिका लगातार वेनेजुएला के तट के पास अपने सैनिकों की संख्या को बढ़ा रहा था. वहीं यूएसए की खुफिया एजेंसिया लागातर वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रोज के कामों पर अपनी नजर टिकाए हुई थी. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियो ने ये ट्रैक किया था कि मादुरो कब और कहां रहते हैं, किस समय क्या करते हैं, यहां तक खुफिया एजेंसियों के पास उनके कपड़े और पालतू जानवरों की भी जानकारी उपलब्ध थी. 

ट्रंप ने दी ऑपरेशन की मंजूरी

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के की माने तो ट्रंप की ओर से रात करीब 10:46 बजे मिशन को मंजूरी दी गई. जिसके बाद से ये अभियान शुरू किया गया. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी बलों ने सही मौसम का इंतजार करते हुए कई महीनों तक इस कार्यवाई को रोक के रखा. ये ऑपरेशन तब तक शुरू नहींं किया गया जब तक कि बादल इतने नहीं छंट गए कि विमान सुरक्षित रूप से उड़ान भर सकें.

मादुरो और उनकी पत्नी को कैसे पकड़ा गया?

टीम ने स्टील के दरवाज़े तोड़े और मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस तक पहुंची, इससे पहले कि वे एक सुरक्षित सेफ रूम में जा पाते. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “वह एक सुरक्षित जगह पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. दरवाजा बहुत मोटा बहुत भारी था. लेकिन वह उस तक नहीं पहुंच सके. वह दरवाज़े तक पहुंचे लेकिन उसे बंद नहीं कर सके.” ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मजबूत स्टील को काटने के लिए US सेना के पास बड़े ब्लोटॉर्च मौजूद थे. राजधानी में कम से कम सात धमाके सुने गए.

मादुरो और उनकी पत्नी कहां हैं?

मादुरो और उनकी पत्नी को हेलीकॉप्टर से एक US वॉरशिप पर ले जाया गया और वहां से यूनाइटेड स्टेट्स ले जाया गया, जहां ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन न्यूयॉर्क में उन पर केस चलाने का प्लान बना रहा है. मादुरो की एक फ़ोटो भी सामने आई है. जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी बंधी है और हाथ भी बंधे हुए हैं.

इसके बाद ट्रंप ने अपने फ्लोरिडा घर पर एक न्यूज़ ब्रीफ़िंग में मिशन पर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी लोग घायल हुए हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि कोई मारा नहीं गया. हालांकि, वेनेजुएला के वाइस प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि हमले में आम लोग और मिलिट्री के लोग मारे गए.

भारत ने अपने नागरिकों को वेनेजुएला की यात्रा से बचने की सलाह दी

भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेजुएला की स्थिति को देखते हुए वहां गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी. मंत्रालय ने यह परामर्श वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर जारी किया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST