Bollywood Actress Rambha: आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कभी बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी सिनेमा की शान रह चुकी है. इस अभिनेत्री ने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ कई सुपरहिट मूवी में काम किया.
Bollywood Actress Rambha
Bollywood Actress Rambha: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने कई लोग जाते हैं. कुछ को सक्सेस मिलती है तो कुछ सितारे चकाचौंध में खो जाते हैं. आज हम जिस एक्ट्रेस की बात यहां करने जा रहे हैं, उसने ना सिर्फ बॉलीवुड में कमाल किया बल्कि साउथ और भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी. जी हां, हम बात कर रहे हैं फेमस अभिनेत्री रंभा की. रंभा मूल रूप से आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की जन्मीं हैं और उनका असली नाम विजयलक्ष्मी यीडी है. 5 जून 1976 को जन्मीं ये एक्ट्रेस का नाम रंभा फिल्मों में आने के बाद पड़ा. रंभा ने अपनी पहली फिल्म सरवर सोमन्ना 1993 में की थी, जो कि एक कन्नड़ फिल्म थी.
रंभा ने मलयालम फिर्म सरगम में काम किया और उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. नेम और फेम कमा चुकीं रंभा ने बॉलीवुड का दरवाजा खोल दिया और 1995 में उनकी पहली फिल्म जल्लाद रिलीज हुई. रंभा यहीं नहीं रुकीं और फिर उन्होंने “घरवाली बाहरवाली, जुड़वा, बंधन जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया.” उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना ज्यादा मुश्किल नहीं रहा और उन्होंने अपनी जगह बना ली. रंभा ने उस वक्त बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों के साथ काम किया जिनमे गोविंदा भी शामिल हैं.
बता दें कि रंभा ने बॉलीवुड के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और रवि किशन के साथ तीन सुपरहिट फिल्में दीं. उन्होंने ‘राम बलराम, रसिक बिहारी और बांके बिहारी एमएलए’ में काम किया और मूवी हिट रही. हालांकि, इन तीन फिल्मों के अलावा भोजपुरी में उनका सिक्का नहीं चला और कुछ खास पहचान नहीं बना पाईं. हालांकि, उन्होंने कई अन्य फिल्मों में भी काम किया. उनके काम को हमेशा सराहा गया. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग दीवाने थे. एक झलक के लिए लोग घंटों धूप में खड़े रहते थे.

अगर अब बात की जाए तो फिलहाल रंभा ने फिल्मों से दूरियां बना ली है. उन्होंने 2010 में बिजनेसमैन इंद्र कुमार पथमनाथन के साथ शादी कर ली थी. दोनों के तीन बच्चे हैं और वे परिवार के साथ शांति से जीवन बिता रही हैं. हालांकि, इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ टोरंटो (कनाडा) में रहने लगीं. आज भी रंभा की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है. उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. इतना नेम और फेम कमाने वाली यह अदाकारा अब पूरा टाइम अपने परिवार को दे रही है और शानदार लाइफ जी रही है.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…