Hindi News / International / Vikram Doraiswamy Vikram Doraiswamis Statement During A Program

Vikram Doraiswami: लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान बोले भारतीय उच्चायुक्त दोराईस्वामी, कहा- भारत दुनिया के सबसे तर्कशील लोकतंत्रों में से एक

India News(इंडिया न्यूज),Vikram Doraiswami:भारतीय लोकतंत्र वर्तमान में पूरी दुनिया में अपना छाप छोड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद भारतीय लोकतंत्र के बारे में बतातें हुए ब्रिटेन में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी (Vikram Doraiswami) ने कहा कि, भारत दुनिया के सबसे सुसंगत और तर्कशील लोकतंत्रों में से एक है, जहां […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),Vikram Doraiswami:भारतीय लोकतंत्र वर्तमान में पूरी दुनिया में अपना छाप छोड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद भारतीय लोकतंत्र के बारे में बतातें हुए ब्रिटेन में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी (Vikram Doraiswami) ने कहा कि, भारत दुनिया के सबसे सुसंगत और तर्कशील लोकतंत्रों में से एक है, जहां संस्थाएं उत्साहपूर्वक अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करती हैं। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लंदन में एक विशेष समारोह में अपना पक्ष रख रहे थे।

भारतीय लोकतंत्र में संस्थाएं स्वतंत्र- दोराईस्वामी (Vikram Doraiswami)

भारतीय लोकतंत्र की विशेषता बतातें हुए उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कहा कि, भारत एक सिर्फ एक चुनावी लोकतंत्र नहीं है बल्कि एक ऐसा लोकतंत्र है जिसमें संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। इतनी ही नहीं उनकी स्वतंत्रता और कार्य करने की उनकी क्षमता की रक्षा की जाती है। आगे बोले कि हमारी सभी जटिलताओं और चुनौतियों के बावजूद, भारत एक सुसंगत और कार्यशील लोकतंत्र है। यह एक ऐसा राष्ट्र है जो तर्क-वितर्क करता है। भारत दुनिया में सबसे अधिक तर्क-वितर्क करने वाला लोकतंत्र है, जो एक अच्छी बात है क्योंकि उस तर्क के बिना हम एक लोकतंत्र नहीं होंगे।

किससे डर रहे हैं ट्रंप? गाजा को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, मुसलमानों में जश्न का माहौल

Vikram Doraiswami

भारतीय विद्दा भवन के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि हुए शामिल

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी बुधवार शाम को भारत की आजादी के 76वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय विद्या भवन के वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। जिस दौरान उन्होंने 50 साल से अधिक पुराने सांस्कृतिक संगठन की समावेशी भावना पर विचार किया और कहा कि ऐतिहासिक रूप से भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और यह एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की भावना के बहुत अनुरूप है।

ये भी पढ़े

Tags:

Britain NewsWorld Hindi Newsworld newsWorld News In Hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue